सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Sahil Financer Murder Case Attackers Knew Sahil's Location in Advance Jhajjar Police Suspect Reconnaissance

झज्जर फाईनेंसर हत्याकांड: हमलावरों को पहले से पता थी साहिल की लोकेशन, पुलिस को रेकी का शक; पांच टीमें गठित

संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर (हरियाणा) Published by: Naveen Updated Thu, 09 Apr 2026 10:38 AM IST
विज्ञापन
सार

युवक साहिल की गोली मारकर हत्या के मामले में पुलिस ने जांच तेज कर दी है। पुलिस कमिश्नर डॉ. राजश्री सिंह ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए पांच विशेष पुलिस टीमें गठित की गई हैं जो अलग-अलग एंगल से जांच कर रही हैं।

Sahil Financer Murder Case Attackers Knew Sahil's Location in Advance Jhajjar Police Suspect Reconnaissance
मौके पर पहुंंची पुलिस - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार

साहिल के हत्यारोपियों को उसकी लोकेशन पहले से पता थी। सीसीटीवी में स्पष्ट दिख रहा है कि आरोपी पहले से जानते थे कि साहिल प्लॉट में बनी झोपड़ी में बैठा है। पुलिस भी प्रथम दृष्टया इसे योजनागत हत्या मान रही है। वहीं पुलिस रेकी के एंगल पर भी जांच कर रही है।

Trending Videos


फुटेज में दिखाई दे रहा है कि लगभग 11 बजे के आसपास बिना नंबर की एक स्काॅर्पियो सांपला रोड पर आकर रुकती है। इसके बाद आरोपी वारदात को अंजाम देकर झज्जर की तरफ भाग रहे हैं। सीसीटीवी में गाड़ी में से दो युवक आगे की सीटों से उतरते और एक युवक पिछली सीट से उतरता दिखाई दे रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पिछली सीट से उतरने वाला युवक पहले अपने कपड़े ठीक करता है। इसके बाद कपड़ों से पिस्तौल निकालता है लेकिन अचानक पिस्तौल निकालते समय फायर हो जाता है। इसके बाद आरोपी प्लॉट के अंदर झोपड़ी में घुस जाता है और ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर देता है।

सीसीटीवी में साहिल फायरिंग से बचने का प्रयास करते हुए झोपड़ी से बाहर प्लॉट में आ जाता है। आरोपी भी उसके पीछे बाहर आता है। आरोपी के दो अन्य साथी गेट पर खडे़ रहते हैं और अंदर फायरिंग करते हैं। इस दौरान सीसीटीवी में लगभग 15 बार फायरिंग की आवाज सामने आई है।
फायरिंग के दौरान बाहर खडे़ दो युवकों में से एक युवक अंदर जाता है और दूसरे आरोपी के साथ भागकर बाहर आ जाता है। इसके बाद तीनों आरोपी अपनी गाड़ी में सवार होकर फरार हो जाते हैं।

बाल-बाल बचा एक युवक, दूसरा अंदर ही रहा
घटना के दौरान साहिल के दो साथी प्रवीन और सुजेश उर्फ खोटी भी उसके साथ थे। जब आरोपी आए तो अंदर बैठे एक युवक ने बाहर आने का प्रयास किया लेकिन गेट पर खड़े युवकों ने गोली चला दी जिसमें वह बाल-बाल बच गया और दीवार के साथ बने गेट से बाहर गली में भाग गया। भागते समय वह एक बार गली में गिरा भी लेकिन संभलते हुए आगे गली की तरफ भागने में कामयाब हो गया जबकि दूसरा युवक अंदर ही रहा। जैसे ही हमलावर साहिल को गोलियां मारकर बाहर निकले तो दूसरा युवक भी गेट पर आकर उसे बंद कर लिया। गोलियों की आवाज सुनकर पड़ोस में रहने वाले बुजुर्ग बाहर निकल आए जिसे देखकर आरोपी भाग गए।

पांच टीमें गठित
युवक साहिल की गोली मारकर हत्या के मामले में पुलिस ने जांच तेज कर दी है। पुलिस कमिश्नर डॉ. राजश्री सिंह ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए पांच विशेष पुलिस टीमें गठित की गई हैं जो अलग-अलग एंगल से जांच कर रही हैं।

साहिल पर भी आर्म्स एक्ट सहित चार मामले हैं दर्ज
मृतक साहिल पर भी दुजाना थाने में अलग-अलग चार एफआईआर दर्ज हैं। इसमें लड़ाई-झगडे़, मारपीट और आर्म्स एक्ट के मामले हैं। मृतक साहिल का बड़ा भाई सचिन बेरी में पटवारी है।

मनजीत 6-3 की रोहतक में हुई थी हत्या
गांव डीघल निवासी मनजीत 6-3 की भी लगभग सवा साल पहले रोहतक में हत्या हुई थी। वह किसी शादी समारोह में भाग लेने के लिए रोहतक गया था, जहां कुछ लोगों ने उसकी हत्या कर दी थी। हालांकि दोनों मामलों का आपस में कोई कनेक्शन सामने नहीं आया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed