{"_id":"69dcd0e913a42af9ca03c5ed","slug":"young-man-returning-home-from-wedding-ceremony-dies-in-accident-shahjahanpur-news-c-122-1-spn1004-170510-2026-04-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: शादी समारोह में शामिल होकर घर लौट रहे युवक की हादसे में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: शादी समारोह में शामिल होकर घर लौट रहे युवक की हादसे में मौत
विज्ञापन
अल्हागंज में बरेली–फर्रुखाबाद हाईवे पर डीसीएम पलटने के बाद क्षतिग्रस्त डिवाइडर की रेलिंग। संवाद
विज्ञापन
शाहजहांपुर। पीलीभीत के थाना बिलसंडा क्षेत्र के बड़ेपुर गांव निवासी बाइक सवार 26 वर्षीय अक्षय कुमार की रविवार रात बंडा थाना क्षेत्र में बिलसंडा रोड पर पिकअप की टक्कर लगने से मौत हो गई। बाइक पर सवार उनका तहेरा भाई भरत कुमार घायल हो गया।
बड़े भाई अभिषेक कुमार ने बताया कि रविवार को एक रिश्तेदार के यहां शादी थी। छोटा भाई अक्षय कुमार तहेरे भाई भरत कुमार के साथ बाइक से शादी में शामिल होने के लिए गए थे। रात करीब साढ़े बारह बजे दोनों वापस घर के लिए आ रहे थे। जैसे ही भाई बिलसंडा मार्ग पर पहुंचे, तभी पीछे से आई पिकअप की टक्कर लगने से दोनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
अस्पताल ले जाने से पूर्व छोटे भाई अक्षय कुमार की सांसें थम गईं। भरत कुमार का पैर व हाथ की उंगलियां टूट गईं हैं। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अभिषेक कुमार ने बताया कि अक्षय की शादी के लिए रिश्ता देखा जा रहा था। वहीं, अक्षय की मौत की खबर सुनकर उनकी मां गुड्डी देवी, बहन मोहिनी का रो-रोकर हाल बेहाल हो गया है।
बंडा थाना प्रभारी प्रदीप कुमार राय ने बताया कि तहरीर प्राप्त होने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। जहां पर हादसा हुआ, वहां पर अंधेरा था। कैमरे में स्पष्ट नहीं हो रहा है। वाहन का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।
-- -- -
डीसीएम पलटने से हाईवे के डिवाइडर की रेलिंग और खंभा टूटा
अल्हागंज। बरेली-फर्रुखाबाद हाईवे पर रोडवेज बस स्टेशन के पास रविवार को देर रात फर्रुखाबाद की ओर से आई एक डीसीएम अनियंत्रित होकर पलट गई। गनीमत रही कि देर रात हुए हादसे के वक्त यातायात कम होने के कारण कोई जनहानि नहीं हुई। डीसीएम के चालक को भी ज्यादा चोट नहीं आई, लेकिन हाईवे के बीच बने डिवाइडर की रेलिंग और बिजली का एक खंभा टूट गया। थाना प्रभारी ओमप्रकाश के अनुसार प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि बस स्टेशन के सामने तीव्र मोड़ होने से डीसीएम से चालक नियंत्रण खो बैठा और यह हादसा हो गया। थाना प्रभारी के अनुसार हादसे में कोई घायल नहीं हुआ है। संवाद
Trending Videos