सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Welcomed the Nari Shakti Vandan Adhiniyam.

Shahjahanpur News: नारी शक्ति वंदन अधिनियम का किया स्वागत

Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 17 Apr 2026 05:33 PM IST
विज्ञापन
Welcomed the Nari Shakti Vandan Adhiniyam.
कलक्ट्रेट ​स्थित बि​स्मिल सभागार में पत्रकारों से वार्ता करतीं भाजपा महानगर अध्यक्ष ​शिल्पी गुप
विज्ञापन
भाजपा महानगर अध्यक्ष व जिला पंचायत अध्यक्ष ने गिनाईं भाजपा की उपलब्धियां
Trending Videos

संवाद न्यूज एजेंसी
शाहजहांपुर। संसद में नारी शक्ति वंदन अधिनियम पारित होने पर महानगर अध्यक्ष शिल्पी गुप्ता और जिला पंचायत अध्यक्ष ममता यादव ने खुशी जताई। उन्होंने अधिनियम का स्वागत करते हुए इसे ऐतिहासिक कदम बताया। इस दौरान उन्होंने भाजपा सरकार की ओर से महिलाओं के हित में किए गए कार्य भी गिनाए।
महानगर अध्यक्ष शिल्पी गुप्ता ने कलक्ट्रेट स्थित बिस्मिल सभागार में पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि आज नारी शक्ति को जो कुछ भी मिल रहा है वो उसका हक था, जो कि रुका हुआ था। भारत की लंबी लोकतांत्रिक यात्रा में यह निर्णय ऐतिहासिक है। आधी आबादी इसका स्वागत करती है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का धन्यवाद करती है। यह कानून देश की नियति बदलने और करोड़ों महिलाओं के सपनों को पंख देने वाला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला पंचायत अध्यक्ष ममता यादव ने कहा कि वर्ष 2014 से ही महिला सशक्तीकरण पर अनेक प्रयास किए गए हैं। इनमें 11 करोड़ शौचालयों का निर्माण, हर घर जल पहुंचाना और प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत महिलाओं के नाम पर घर देना शामिल है। तीन तलाक से मुक्ति का कानून और उज्ज्वला योजना के तहत मुफ्त गैस कनेक्शन भी महिलाओं के जीवन में सुधार लाए हैं। इस दौरान ददरौल की पूर्व ब्लॉक प्रमुख क्षमा वर्मा भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed