{"_id":"69e222b2ca467df4dd0ed8db","slug":"farmer-returning-home-from-the-field-dies-in-a-road-accident-shahjahanpur-news-c-122-1-spn1004-170883-2026-04-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: खेत से घर लौट रहे किसान की सड़क हादसे में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: खेत से घर लौट रहे किसान की सड़क हादसे में मौत
विज्ञापन
संतराम का फाइल फोटो। स्रोत: परिजन
विज्ञापन
बेटा पहले पहुंच गया था घर, संतराम का हो रहा था इंतजार
संवाद न्यूज एजेंसी
शाहजहांपुर। कांट थाना क्षेत्र के पैतापुर गांव निवासी बाइक सवार 52 वर्षीय संतराम की बृहस्पतिवार रात सफ्तयारा गांव के पास किसी वाहन की टक्कर लगने से मौत हो गई। वह खेत से घर लौट रहे थे।
बेटे सुबोध कुमार ने बताया कि पिता संतराम खेतीबाड़ी करते थे। बृहस्पतिवार की शाम पिता खेत पर गए थे। इसके बाद पिता बाइक से घर के लिए लौट रहे थे। जैसे ही पिता सफ्तयारा गांव के पास पहुंचे, तभी किसी वाहन की टक्कर लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गए। वहां से गुजरे राहगीरों की सूचना पर घटना की जानकारी हुई।
उन्हें लेकर राजकीय मेडिकल कॉलेज आए, लेकिन उनकी जान नहीं बच सकी। परिजनों का कहना है कि बेटा अनूप पहले ही खेत से लौट आया था। संतराम के आने का इंतजार किया जा रहा था। उनकी बाइक पर कोई खरोंच तक नहीं आई है।
शव को देख उनकी पत्नी गुड्डी, बेटी आरती, नीलम, अनूप व सुबोश का रो-रोकर हाल बेहाल हो गया। कांट थाना प्रभारी निरीक्षक राकेश मौर्या का कहना है कि तहरीर प्राप्त होने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। हादसा किस वाहन से हुआ, इसका पता लगाया जा रहा है।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
हादसे में घायल चौकीदार की जान गई
देवकली। पुत्री की ससुराल से बृहस्पतिवार की शाम घर लौटते वक्त बाइक में ट्रैक्टर-ट्राॅली की टक्कर लगने से गंभीर रूप से घायल हुए गांव की साधन सहकारी समिति के चौकीदार 45 वर्षीय देवेंद्र की बिलसंडा सीएचसी में इलाज होने से पहले ही मौत हो गई। इसी हादसे में घायल उनकी छोटी बेटी अन्नू का उपचार चल रहा है।
अजमतपुर गांव के रहने वाले सहकारी समिति के चौकीदार देवेंद्र की बेटी मनु की निगोही क्षेत्र में ससुराल है। बृहस्पतिवार की शाम करीब सात बजे वह छोटी बेटी अन्नू के साथ वहां से लौटते वक्त लिपुलेख-भिंड हाईवे पर मीरपुर गांव के पास सामने से आ रहे ट्रैक्टर-ट्राॅली से टकरा गए। राहगीरों की सूचना पर 108 एंबुलेंस से उन्हें नजदीकी बिलसंडा सीएचसी ले जाया गया। वहां डॉक्टरों ने परीक्षण कर उन्हें मृत घोषित कर दिया, जबकि उनकी पुत्री जख्मी हो गई। पीलीभीत में पोस्टमाॅर्टम के बाद शव घर पहुंचने पर परिजनों में कोहराम मच गया। उनकी मौत से पत्नी मीना देवी और पुत्र सुमित का रो-रो कर बुरा हाल हो गया। संवाद
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
सड़क हादसे में घायल बुजुर्ग ने दम तोड़ा
शाहजहांपुर। राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती हरदोई जिले के थाना पिहानी क्षेत्र के जिनौरा निवासी 60 वर्षीय रामकृष्ण की उपचार के दौरान मौत हो गई। परिजनों के अनुसार, तीन दिन पूर्व हुए हादसे में रामकृष्ण घायल हो गए थे। तब से यहां उनका उपचार चल रहा था। खबर सुनकर अस्पताल आए परिजन उनके शव को देखकर बिलख पड़े। संवाद
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
कार की टक्कर से टूटे बिजली के खंभे
खुटार। कार की टक्कर से बिजली के दोहरे खंभे टूट गए और ट्रांसफाॅर्मर नीचे गिरकर क्षतिग्रस्त हो गया। जेई ने मामले में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
जेई जितेंद्र कुमार शर्मा ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि रामपुरकलां बिजली उपकेंद्र से निकली हाईटेंशन लाइन का ट्रांसफाॅर्मर गांव नवाजपुर के किनारे निशान सिंह के खेत पर लगा है। एक ने कार को तेजी और लापरवाही से चलाते हुए ट्रांसफाॅर्मर के दोहरे खंभों में टक्कर मार दी, जिससे दोनों खंभे टूट गए।
इससे तीन बिजली कनेक्शनों की आपूर्ति भी बाधित हो गई। थाना प्रभारी श्यामवीर सिंह ने बताया है कि कार नंबर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच कराई जा रही है। जेई जितेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि कार स्वामी खंभे लगवा रहा है। जल्द ही बिजली आपूर्ति सुचारु हो जाएगी। संवाद
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
अनियंत्रित हुई टाटा मैजिक, बाइक के बाद पेड़ से टकराई
शाहजहांपुर। कांट थाना क्षेत्र के मोहनपुर गांव के पास शुक्रवार दोपहर हादसा हो गया। टाटा मैजिक अनियंत्रित होकर बाइक के बाद सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई। हादसे में टाटा मैजिक में सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। लोगों का कहना है कि टाटा मैजिक की रफ्तार अधिक थी। बाइक के पास कोई खड़ा होता तो हादसा बड़ा हो सकता था। लोगों का कहना है कि टाटा मैजिक का चालक नशे में लग रहा था। वहीं, घायलों को अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। वे अभी नाम-पता बता पाने की स्थिति में नहीं हैं। संवाद
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
जैतीपुर मार्ग पर हादसों में दो युवक गंभीर रूप से घायल
तिलहर। जैतीपुर मार्ग पर अलग-अलग स्थानों पर हुए हादसों में बाइकों पर सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें सीएचसी पर प्राथमिक उपचार देने के बाद राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।
जैतीपुर क्षेत्र के गांव अमईपुर निवासी अर्शदीप बृहस्पतिवार को देर रात बाइक से रिश्तेदारी से घर लौट रहे थे। भुरेली गांव के पास कोई अज्ञात वाहन उनकी बाइक से टकरा जाने से वह सड़क पर गिरकर घायल हो गए। इसके अलावा बुधवार को देर रात बाइक से घर जा रहे बाबूपुर नगला गांव के हरीश खैरपुर चौराहे के पास बाइक अनियंत्रित होकर गिर जाने से गंभीर रूप से घायल हो गए।
सूचना पाकर दोनों युवकों के परिजन मौके पर आ गए और उन्हें स्थानीय लोगों की मदद से एंबुलेंस से लेकर सीएचसी पहुंचे। प्रभारी निरीक्षक जुगल किशोर पाल ने बताया के घायलों की ओर से अभी कोई तहरीर नहीं दी गई है। संवाद
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार दो युवक गंभीर घायल
तिलहर। लखनऊ-दिल्ली हाईवे पर बंथरा के पास एक ढाबे के सामने शुक्रवार की शाम डिवाइडर पार कर आ रहा ट्रैक्टर सामने से आ रही बाइक से टकरा गया। हादसे में बाइक पर सवार हिसमाह निवासी अभिषेक और जलालाबाद के परशुरामपुरी निवासी बृजेश गंभीर रूप से घायल हो गए। अभिषेक को प्राथमिक उपचार देकर गंभीर हालत में राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।
हिसमाह गांव के राजीव सिंह ने बताया कि उनका पुत्र अभिषेक और जलालाबाद के परशुरामपुरी निवासी बृजेश आपस में दोस्त हैं और बंथरा के निजी मेडिकल कॉलेज से नर्सिंग कोर्स की पढ़ाई कर रहे हैं। बृजेश ने बंथरा में किराये पर कमरा ले रखा है। मेडिकल कॉलेज से दोनों कमरे पर जा रहे थे, लेकिन इसी दौरान उनके साथ हादसा हो गया।
प्रभारी निरीक्षक जुगल किशोर पाल ने बताया कि ट्रैक्टर-ट्राॅली को कब्जे में लिया गया है, लेकिन मौके पर पुलिस के पहुंचने तक ट्रैक्टर चालक भाग चुका है। उन्होंने बताया कि तहरीर मिलने पर आगे की आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। संवाद
-- -- -- -- -- -- -- -- -- --
दो बाइकों की भिड़ंत में चार लोग गंभीर घायल
पुवायां। दो बाइकों की भिड़ंत में महिला सहित चार लोग घायल हो गए। शुक्रवार को सिंधौली के गांव नगरिया बुजुर्ग निवासी श्रीकृष्ण, श्रीकृष्ण की पत्नी ऊषा देवी और पुत्र अमित बाइक से घर से पुवायां आ रहे थे। उधर निगोही के गांव खिरिया निवासी चमकोर सिंह निघासन से बाइक से घर जा रहे थे। पुवायां निगोही मार्ग पर गांव नरायनपुर बैजू के पास दोनों की बाइकें टकरा जाने से चारों लोग घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। सूचना पाकर पहुंची 108 सेवा की एंबुलेंस के चालक और ईएमटी घायलों को पुवायां सीएचसी लाए। डॉक्टर ने घायलों को राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया है। श्रीकृष्ण हेलमेट नहीं लगाए थे। संवाद
Trending Videos