Bihar News : एकमुश्त 128 राजस्व कर्मचारियों को किस जिले के DM ने किया सस्पेंड? कार्यवाही का निर्देश
Bihar: दरभंगा में डीएम कौशल कुमार ने हड़ताल के दौरान सामूहिक अवकाश लेने को गंभीर अनुशासनहीनता मानते हुए 18 प्रखंडों के 128 राजस्व कर्मचारियों को निलंबित कर दिया। सभी के खिलाफ प्रपत्र 'क' गठित कर विभागीय कार्रवाई शुरू करने का निर्देश दिया गया है, जिससे पूरे जिला प्रशासन में हड़कंप मच गया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दरभंगा में प्रशासनिक सख्ती का बड़ा उदाहरण सामने आया है, जहां डीएम कौशल कुमार ने एक साथ 128 राजस्व कर्मचारियों को निलंबित कर दिया है। यह कार्रवाई हड़ताल के दौरान सामूहिक अवकाश लेने के मामले में की गई है, जिसे प्रशासन ने गंभीर अनुशासनहीनता मानते हुए कड़ा रुख अपनाया है। डीएम के इस फैसले के बाद पूरे जिला प्रशासन में हड़कंप मच गया है और समाहरणालय से लेकर विभिन्न अंचल कार्यालयों तक इस कार्रवाई की चर्चा जोरों पर है।
हड़ताल और सामूहिक अवकाश बना कार्रवाई की वजह
बताया जा रहा है कि लंबे समय से चल रही हड़ताल के दौरान कई राजस्व कर्मचारी सामूहिक रूप से अवकाश पर चले गए थे, जिससे सरकारी कामकाज प्रभावित हो रहा था। इसे देखते हुए प्रशासन ने सख्त कदम उठाते हुए न केवल सभी संबंधित कर्मचारियों को निलंबित किया, बल्कि उनके खिलाफ प्रपत्र “क” गठित कर विभागीय कार्रवाई शुरू करने का भी निर्देश दिया है। इस तरह की एकमुश्त कार्रवाई को जिले में अब तक की सबसे बड़ी अनुशासनात्मक कार्रवाई माना जा रहा है।
सेवा नियमों के उल्लंघन पर सख्त रुख
प्रशासनिक सूत्रों के अनुसार, यह कदम सरकारी कार्यों में बाधा डालने और सेवा नियमों के उल्लंघन को लेकर उठाया गया है। बिहार सरकारी सेवक आचार नियमावली, 1976 के तहत नियम 3(1) के अंतर्गत इसे प्रतिकूल आचरण मानते हुए सभी कर्मियों पर कार्रवाई की गई है। इस घटना ने यह स्पष्ट कर दिया है कि सरकारी सेवा में अनुशासनहीनता और कार्य में लापरवाही को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
किन-किन अंचलों के कर्मचारी हुए निलंबित
निलंबित किए गए राजस्व कर्मचारियों में सदर दरभंगा में पदस्थापित 10 राजस्व कर्मचारियों को, अंचल कार्यालय बहादुरपुर में पदस्थापित 09 राजस्व कर्मचारियों को, अंचल कार्यालय बहेड़ी में पदस्थापित 12 राजस्व कर्मचारियों को, अंचल कार्यालय हायाघाट में पदस्थापित 08 राजस्व कर्मचारियों को, अंचल कार्यालय हनुमाननगर में पदस्थापित 05 राजस्व कर्मचारियों को, अंचल कार्यालय सिंहवाड़ा में पदस्थापित 10 राजस्व कर्मचारियों को, अंचल कार्यालय केवटी में पदस्थापित 11 राजस्व कर्मचारियों को, अंचल कार्यालय जाले में पदस्थापित 11 राजस्व कर्मचारियों को तथा अंचल कार्यालय मनीगाछी में पदस्थापित 07 राजस्व कर्मचारियों को निलंबित किया गया है।
ये भी पढ़ें: मुख्यमंत्री बनते ही बाबा हरिहरनाथ के दरबार में पहुंचे सीएम सम्राट, किया अभिषेक, परिवार रहा साथ
कुल 128 कर्मियों पर गिरी गाज
इसके अलावा अंचल कार्यालय तारडीह में पदस्थापित 04 राजस्व कर्मचारियों को, अंचल कार्यालय बेनीपुर में पदस्थापित 09 राजस्व कर्मचारियों को, अंचल कार्यालय अलीनगर में पदस्थापित 04 राजस्व कर्मचारियों को, अंचल कार्यालय बिरौल में पदस्थापित 07 राजस्व कर्मचारियों को, अंचल कार्यालय गौड़ाबौराम में पदस्थापित 04 राजस्व कर्मचारियों को, अंचल कार्यालय किरतपुर में पदस्थापित 02 राजस्व कर्मचारियों को, अंचल कार्यालय घनश्यामपुर में पदस्थापित 05 राजस्व कर्मचारियों को, अंचल कार्यालय कुशेश्वरस्थान में पदस्थापित 05 राजस्व कर्मचारियों को तथा अंचल कार्यालय कुशेश्वरस्थान पूर्वी में पदस्थापित 05 राजस्व कर्मचारियों सहित कुल 128 कर्मियों को विभागीय निर्देशानुसार बिहार सरकारी सेवक आचार नियमावली, 1976 के नियम-3 (1) में अंतर्निहित प्रतिकूल आचरण के आलोक में निलंबित किया गया है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

कमेंट
कमेंट X