सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Bihar Weather: Heat wave alert in these districts including Patna, Gaya, Buxar: When will it be hot, rain?

Bihar Weather: पटना, गया, बक्सर समेत इन जिलों में हीट वेव का अलर्ट, सुबह से झुलसाने लगी गर्मी; बारिश कब होगी?

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: Aditya Anand Updated Thu, 23 Apr 2026 10:23 AM IST
विज्ञापन
सार

Weather Forecast: मौसम विभाग ने लोगों को सलाह दी है कि तेज धूप और बढ़ती गर्मी को देखते हुए दोपहर में बाहर निकलने से बचें। तेज हवाओं के दौरान खुले स्थानों से दूर रहें। साफ मौसम और बढ़ते तापमान के चलते हीट से जुड़ी समस्याओं का खतरा बढ़ सकता है।

Bihar Weather: Heat wave alert in these districts including Patna, Gaya, Buxar: When will it be hot, rain?
पटना में भीषण गर्मी पड़ रही है। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार

बिहार में गर्मी झुलसाने लगी है। पारा 44 डिग्री तक चला गया है। मौसम विज्ञान केंद्र ने आज भोजपुर, बक्सर, कैमूर, रोहतास, औरंगाबाद, गया, नवादा, नालंदा, पटना, अरवल, जहानाबद में हीट वेव का यलो अलर्ट जारी किया गया है। इन जिलो में गर्म हवा चलने के आसार हैं। वहीं तापमान 44 डिग्री तक जा सकता है। इन 11 जिलों को छोड़कर बाकी जिलों में गर्मी सामान्य रहने के आसार हैं। 

Trending Videos


मौसम विज्ञान केंद्र ने 24 अप्रैल से उत्तर और उत्तर पूर्वी बिहार में मौसम बदलने की संभावना जताई है। 24 अप्रैल के पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, सीतामढ़ी, शिवहर, मधुबनी, सुपौल, अररिया और किशनगंज में तेज हवा के साथ हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश और वज्रपात का अलर्ट जारी किया है। वहीं 25 और 26 अप्रैल को  भोजपुर, बक्सर, कैमूर, रोहतास, औरंगाबाद, गया, नवादा, नालंदा, पटना, अरवल, जहानाबद, शेखपुरा, बेगूसराय, लखीसराय को छोड़कर बाकी जिलों में  तेज हवा के साथ हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश और वज्रपात का अलर्ट जारी किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जानिए, कहां कितनी गर्मी पड़ी?
राज्य के कई जिलों में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया है, जिससे लोगों को भीषण गर्मी का सामना करना पड़ रहा है। मौसम विभाग के ताजा आंकड़ों के अनुसार बक्सर सबसे गर्म जिला रहा, जहां अधिकतम तापमान 44.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 5.6 डिग्री अधिक है। रोहतास के डेहरी में 42.4 डिग्री, गया में 42.2 डिग्री और शेखपुरा में 42 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। अरवल में पारा 41.7 डिग्री, छपरा में 41.3 डिग्री और पटना में 41.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। इसके अलावा मोतिहारी में 41 डिग्री, औरंगाबाद में 40.9 डिग्री, जीरादेई में 40.7 डिग्री, वाल्मीकिनगर में 40.2 डिग्री और भागलपुर में 40 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार, इन सभी स्थानों पर तापमान सामान्य से 2 से 6 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा, जो लू जैसे हालात की ओर इशारा करता है। विशेषज्ञों का कहना है कि अगले कुछ दिनों तक गर्मी से राहत मिलने की संभावना कम है।

Bihar Cabinet: सीतामढ़ी में 700 एकड़ क्षेत्र की जमीन की खरीद-बिक्री और मकान निर्माण पर रोक; कहां होगा प्रभावी?

मधेपुरा में सबसे कम न्यूनतम तापमान
पिछले 24 घंटों में सबसे कम न्यूनतम तापमान 18.9 डिग्री सेल्सियस मधेपुरा में दर्ज किया गया। वहीं पूरे राज्य में न्यूनतम तापमान 18.9 से 31.7 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा। हालांकि न्यूनतम तापमान में कोई खास बदलाव नहीं देखा गया। सारण जिले में अधिकतम हवा की रफ्तार 41 किलोमीटर प्रति घंटा दर्ज की गई, जिससे गर्मी का असर और तेज महसूस किया गया। मोतिहारी (पूर्वी चंपारण), भागलपुर और शेखपुरा जिलों में उष्ण लहर (लू) दर्ज की गई है। इससे लोगों को दिन के समय घर से बाहर निकलने में काफी परेशानी हो रही है। राज्य में पिछले 24 घंटों के दौरान कहीं भी वर्षा दर्ज नहीं की गई, जिससे गर्मी और बढ़ गई है।

आने वाले दिनों का पूर्वानुमान
मौसम विभाग के अनुसार अगले 2-3 दिनों में उत्तर-पश्चिम, दक्षिण-पश्चिम और दक्षिण-मध्य बिहार के कई हिस्सों में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर बना रहेगा और यह सामान्य से 3-4 डिग्री अधिक रह सकता है।
वहीं अगले 3-4 दिनों तक अधिकतम तापमान में कोई विशेष बदलाव की संभावना नहीं है। न्यूनतम तापमान में भी अगले 2-3 दिनों तक कोई खास परिवर्तन नहीं होने के आसार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed