Bihar : उपमुख्यमंत्री ने तेजस्वी पर किया पलटवार, कहा- वह खुद क्या हैं? पहले उनसे पूछा जाए
Bihar : नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव अक्सर बिहार में हो रही अपराधिक घटनाओं पर सरकार पर हमलावर दिखते रहे हैं। लेकिन आज उपमुख्यमंत्री ने तेजस्वी पर पलटवार करते हुए काफी कठोर शब्दों में उनपर हमला किया है। यह राजद को अवश्य बुरा लगेगा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के बयान पर उप मुख्यमंत्री बिजेंद्र यादव ने पलटवार किया है। उन्होंने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर बहुत ही तीखा प्रहार किया है। उप मुख्यमंत्री बिजेंद्र यादव ने कहा कि वह खुद क्या हैं?
यह खबर भी पढ़ें-Bihar Police : वर्दी में रील्स बनाने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरेगी गाज, मुख्यालय ने जारी किया अल्टीमेटम
उप मुख्यमंत्री बिजेंद्र यादव ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर हमला करते हुए कहा कि तेजस्वी यादव खुद ही बताएं कि वह क्या हैं? पहले उनसे यह पूछा जाए। दरअसल नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने लॉ एंड ऑर्डर पर एक बयान दिया था, जिसमें उन्होंने बिहार के बिगड़ते लॉ एंड ऑर्डर पर सवाल उठाया था। बिहार में हो रहे अपराधिक घटनाओं पर उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा था कि अपराधी अब सम्राट हो गए हैं। तेजस्वी यादव के इसी बयान पर उपमुख्यमंत्री बिजेंद्र यादव ने न सिर्फ पलटवार किया बल्कि काफी सख्त शब्दों में आक्रामक प्रहार भी किया। उप मुख्यमंत्री बिजेंद्र यादव ने कहा कि तेजस्वी यादव से ही पहले यह पूछा जाए कि वह क्या हैं?
यह खबर भी पढ़ें-Bihar Weather: पटना, गया, बक्सर समेत इन जिलों में हीट वेव का अलर्ट, सुबह से झुलसाने लगी गर्मी; बारिश कब होगी?
दरअसल आज वीर कुंवर सिंह की जयंती के मौके पर उप मुख्यमंत्री विजेंद्र यादव के साथ विधायक दल के नेता श्रवण कुमार और पूर्व मुख्यमंत्री विजय सिन्हा वीर कुंवर सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने पहुंचे थे। माल्यार्पण करने के बाद वह जब बाहर निकलने लगे तभी पत्रकारों के सवाल पर उन्होंने यह बयान दिया। सबसे पहले उन्होंने कहा कि हमलोग बिहार में बदलाव चाहते हैं ताकि बिहार में विकास आगे बढ़े। बिहार में शांति की स्थापना हो सके। इसके बाद पत्रकारों के सवाल पर उप मुख्यमंत्री बिजेंद्र यादव, नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर बिफर पड़े। फिलहाल उप मुख्यमंत्री बिजेंद्र यादव के द्वारा नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर दिए गए इस बयान का जवाब नहीं आया है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

कमेंट
कमेंट X