{"_id":"6a621c17bd0abc288b0a0b9f","slug":"jhajjar-lost-to-jind-in-the-super-over-bahadurgarh-news-c-195-1-jjr1003-137793-2026-07-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: जींद के लिए) सुपर ओवर में जींद से हारा झज्जर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: जींद के लिए) सुपर ओवर में जींद से हारा झज्जर
विज्ञापन
23jjrp18- झज्जर। गौरिश दहिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झज्जर। बहादुरगढ़ के सेक्टर-9ए स्थित झज्जर क्रिकेट ग्राउंड में खेले गए अंडर-23 अंतर जिला क्रिकेट प्रतियोगिता के रोमांचक मुकाबले में जींद की टीम ने झज्जर को सुपर ओवर में हराकर जीत दर्ज की। पहले बल्लेबाजी करते हुए जींद की टीम ने बिना कोई विकेट खोए एक ओवर में 16 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी झज्जर की टीम चार गेंदों में केवल दो रन बना सकी और उसके दोनों विकेट गिर गए।
मैच में जींद ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए झज्जर की टीम 46.2 ओवर में 312 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। बल्लेबाजी में गौरिश दहिया ने 89 गेंदों पर छह चौकों और 14 छक्कों की मदद से 131 रन की शानदार पारी खेली। गेंदबाजी में जींद के अंकित वर्मा ने तीन विकेट हासिल किए।
312 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी जींद की टीम भी निर्धारित 50 ओवर में 9 विकेट खोकर 312 रन ही बना सकी। जींद की ओर से रिंकू ने 105 गेंदों में आठ चौकों और 11 छक्कों की मदद से 145 रन बनाए। वहीं, झज्जर की ओर से सौरव ने चार विकेट हासिल किए।
विज्ञापन
झज्जर टीम के खिलाड़ी बहादुरगढ़ निवासी गौरिश दहिया ने मैच में तीन अर्धशतकीय साझेदारियां कीं। उन्होंने पांचवें विकेट के लिए हर्षित के साथ 52 गेंदों में 55 रन, छठे विकेट के लिए कप्तान सामंत जाखड़ के साथ 35 गेंदों में 50 रन और नौवें विकेट के लिए गौरव जांगड़ा के साथ 47 गेंदों में 73 रन की साझेदारी की। इसमें गौरिश ने 70 रन बनाए।