फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   JJP celebrated Devi Lal's 113th birth anniversary.

Jhajjar-Bahadurgarh News: जेजेपी ने मनाया देवीलाल का 113वां जन्मोत्सव

Fri, 25 Sep 2026 04:19 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Fri, 25 Sep 2026 04:19 PM IST
विज्ञापन
JJP celebrated Devi Lal's 113th birth anniversary.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

झज्जर। जननायक जनता पार्टी (जेजेपी) ने शुक्रवार को पूर्व उपप्रधानमंत्री स्व. देवीलाल का 113वां जन्मोत्सव श्रद्धा और सेवा भाव के साथ मनाया। बहादुरगढ़ में कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने देवीलाल की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी और उनके बताए रास्ते पर चलने का संकल्प लिया। इसके बाद झज्जर स्थित गौशाला में गायों को हरा चारा और गुड़ खिलाया गया।
जेजेपी प्रवक्ता विकास पाराशर ने कहा कि देवीलाल ने किसानों, मजदूरों, गरीबों और वंचित वर्गों के अधिकारों के लिए जीवनभर संघर्ष किया। उन्होंने कहा कि सेवा और जनकल्याण के कार्यों के माध्यम से उनके विचारों को आगे बढ़ाना ही सच्ची श्रद्धांजलि है।
विज्ञापन

कार्यक्रम में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राकेश जाखड़, जिला प्रधान संजय दलाल, मास्टर राजीव दलाल, अमित दलाल, काला रोहद, भूपेंद्र गहलावत, मनोज पांचाल, प्रीतम कुकड़ौला, संदीप अहलावत और राजू दलाल सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed