सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Negligence: Electrical work being done on poles without safety equipment

Jhajjar-Bahadurgarh News: बिना सुरक्षा संसाधन के खंभों पर कर रहे बिजली का काम

संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Mon, 04 May 2026 02:29 AM IST
विज्ञापन
Negligence: Electrical work being done on poles without safety equipment
-फोटो-53 : बहादुरगढ़ में दिल्ली-रोहतक रोड पर बिना ग्लव्स, जूते और हेलमेट के खंभे पर चढ़कर काम करत
विज्ञापन
बहादुरगढ़। क्षेत्र में उत्तर हरियाणा बिजली वितरण विभाग की अनदेखी सामने आ रही है। कई स्थानों पर बिजली कर्मचारी बिना किसी सुरक्षा संसाधन के बिजली के खंभों पर चढ़कर मरम्मत कार्य करते नजर आ रहे हैं। कर्मचारियों के पास न तो सुरक्षा दस्ताने हैं, न हेलमेट और न ही सुरक्षा जूते। ऐसे में कभी भी बड़ा हादसा होने का खतरा मंडराता रहता है। हालांकि विभागीय अधिकारियों का कहना है कि इस तरह की लापरवाही बरतने वाले कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाती है।
Trending Videos


शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली लाइनों की मरम्मत और फॉल्ट ठीक करने के दौरान कर्मचारी सीधे खंभों पर चढ़कर काम कर रहे हैं। विभाग की ओर से सुरक्षा मानकों का पालन नहीं कराया जा रहा। कई जगह कर्मचारियों को साधारण सीढ़ी के सहारे ऊंचे खंभों पर चढ़ते देखा गया। बिजली लाइन चालू होने की स्थिति में करंट लगने का खतरा भी लगातार बना रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शहरवासी अमित कुमार, नीरज शर्मा, चंद्रप्रकाश, विनोद खत्री आदि ने कहा कि विभाग कर्मचारियों की सुरक्षा को लेकर गंभीर नहीं है। आए दिन बिजली लाइनों में फॉल्ट होने के कारण कर्मचारियों को मौके पर भेजा जाता है लेकिन उन्हें जरूरी सुरक्षा उपकरण उपलब्ध नहीं कराए जाते। उनका कहना है कि यदि किसी कर्मचारी के साथ हादसा हो जाए तो इसकी जिम्मेदारी कौन लेगा। उन्होंने बताया कि वीरवार को दिल्ली-रोहतक रोड पर छोटूराम धर्मशाला के नजदीक भी कर्मचारी खंभे पर बिना ग्लव्स, बिना हेलमेट और बिना सुरक्षा जूतों के चढ़कर कार्य करने में जुटे थे।

बिजली निगम के अधिकारियों के अनुसार बिजली विभाग में कार्य करने वाले कर्मचारियों के लिए हेलमेट, इंसुलेटेड ग्लव्स, सुरक्षा बेल्ट, जूते और अन्य उपकरण अनिवार्य होते हैं। इसके बावजूद यदि कर्मचारी नियमों को नजरअंदाज कर रहे हैं तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।



वर्जन

बहादुरगढ़ में किसी भी क्षेत्र में कर्मचारियों को बिजली का काम करने से पहले दस्ताने, हेलमेट और जूते पहनने अनिवार्य हैं। यदि कर्मचारी इसे नजरअंदाज कर रहे हैं तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। किसी भी सूरत में ऐसा नहीं होने दिया जाएगा।-सचिन दहिया, एक्सईएन, यूएचबीवीएन, बहादुरगढ़।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed