सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Oshlaya from Sirsa and Nikesh from Hisar Named Best Athletes

Jhajjar-Bahadurgarh News: सिरसा की ओशलया और हिसार के निकेश रहे बेस्ट एथलीट

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 21 Mar 2026 03:09 AM IST
विज्ञापन
Oshlaya from Sirsa and Nikesh from Hisar Named Best Athletes
20jjrp20- गुरु गोरखनाथजी बहुतकनीकी संस्थान में आयोजित खेलकूद प्रतियोगिता में भाग लेते ​खिलाड़ी। - फोटो : samvad
विज्ञापन
झज्जर। गुरु गोरखनाथजी राजकीय बहुतकनीकी संस्थान में आयोजित 38वीं इंटर-पॉलिटेक्निक तीन दिवसीय खेल प्रतियोगिता का शुक्रवार को समापन हुआ। ओवरऑल लड़कियों में राजकीय बहुतकनीकी महिला संस्थान फरीदाबाद प्रथम, जीपीडब्ल्यू सिरसा द्वितीय, लड़कों में जीपी हिसार प्रथम, सीआर रोहतक द्वितीय और जीपी आदमपुर तृतीय रहा।
Trending Videos

इसके अलावा बेस्ट एथलीट लड़कियों में जीपीडब्लयू सिरसा की ओशलया प्रथम, जीपी दांगर से किस्मत द्वितीय और जीपी छपार से साक्षी तृतीय रहे। इसी प्रकार बेस्ट एथलीट लड़कों में जीपी हिसार से निकेश प्रथम, सीआर रोहतक से दीपक, जीपी भिवानी से सिद्धार्थ द्वितीय रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

समापन समारोह के मुख्य अतिथि डीसीपी क्राइम अमित दहिया मुख्यातिथि रहे जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में वाईपीएस बरवाल निदेशक तकनीकी शिक्षा, हरियाणा एवं मंजू गेरा प्राचार्य, राजकीय महिला बहुतकनीकी सिरसा उपस्थित रहे। खिलाड़ियों को ट्रॉफी एवं पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया।
मुख्य अतिथि ने कहा कि खेल विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं और उन्हें जीवन में अनुशासन, नेतृत्व एवं आत्मविश्वास प्रदान करते हैं। प्राचार्य दिगपाल ने कहा कि इस प्रकार की खेल प्रतियोगिताएं विद्यार्थियों में प्रतिस्पर्धा की स्वस्थ भावना एवं टीमवर्क को बढ़ावा देती हैं।


यह रहा परिणाम...
लॉन्ग जंप में भिवानी के सिद्धार्थ प्रथम, सोनीपत के दीपक सिंह द्वितीय, जैवलिन थ्रो में दामला की पूजा प्रथम, भिवानी की ईशु द्वितीय, 1500 मीटर दौड़ लड़कियों में सिरसा की ओशिलया देवी प्रथम, अंबाला सिटी से नेहा रानी द्वितीय, 1500 मीटर दौड़ लड़कों में हिसार का साहिल प्रथम, भिवानी का निकेश द्वितीय, जैवलिन थ्रो लड़कों में रोहतक के सांघी का अनीश कुमार प्रथम, सिरसा का अनिल कुमार द्वितीय रहे। लॉन्ग जंप लड़कियों में फतेहाबाद की किस्मत प्रथम, सिरसा से ओशिलया द्वितीय, सोनीपत के खानपुर कलां की खुशबू तृतीय रहीं। 800 मीटर दौड़ में सिरसा की ओशिलया प्रथम, फतेहाबाद से किस्मत द्वितीय रहे। 4 गुणा 200 रिले दौड़ में हिसार के निकेश, दक्षित, वंश, सावन प्रथम, कुरुक्षेत्र स्थित उमरी विकास, सुभम, मयंक, रजत द्वितीय, सोनीपत के विवेक, रजत, आयुष, अक्षय तृतीय रहे। शॉटपुट में रोहतक के सीआर बहुतकनीकी संस्थान के दीपक प्रथम, रोहतक के सीआर बहुतकनीकी संस्थान के ही अमन द्वितीय और रोहतक के विनीत तृतीय रहे। लड़कियों में नीलोखेड़ी की सरला प्रथम, चरखीदादरी के छपार की साक्षी द्वितीय और दामला की पूजा तृतीय रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed