{"_id":"69dc5a0cfcb2f9cf900f90c6","slug":"bahadurgarh-fire-breaks-out-in-illegal-plastic-waste-young-man-burnt-to-death-2026-04-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahadurgarh: अवैध प्लास्टिक वेस्ट में लगी आग, कूड़ा बीनने वाले युवक की जलकर मौत; सुबह हुआ हादसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahadurgarh: अवैध प्लास्टिक वेस्ट में लगी आग, कूड़ा बीनने वाले युवक की जलकर मौत; सुबह हुआ हादसा
संवाद न्यूज एजेंसी, बहादुरगढ़
Published by: Nivedita
Updated Mon, 13 Apr 2026 08:24 AM IST
विज्ञापन
सार
मृतक की पहचान शिव बाबू (35) पुत्र रामचंद्र, निवासी समालपखा, जिला गोंडा (यूपी) के रूप में हुई। वह पिछले करीब ढाई महीने से अपने परिवार से झगड़ा होने के बाद बहादुरगढ़ के छोटूराम नगर में रह रहा था।
जांच में जुटी पुलिस
- फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विज्ञापन
विस्तार
बहादुरगढ़ के छोटूराम नगर इलाके में सोमवार सुबह दर्दनाक हादसा हो गया। एक खाली प्लॉट में रखे अवैध पीवीसी प्लास्टिक वेस्ट में अचानक आग लगने से कूड़ा बीनने का काम करने वाले युवक की जलकर मौत हो गई।
मृतक की पहचान शिव बाबू (35) पुत्र रामचंद्र, निवासी समालपखा, जिला गोंडा (यूपी) के रूप में हुई। वह पिछले करीब ढाई महीने से अपने परिवार से झगड़ा होने के बाद बहादुरगढ़ के छोटूराम नगर में रह रहा था। शिव बाबू इलाके में कूड़ा बीनने का काम करता था। करीब 500 गज के प्लॉट में अवैध रूप से पीवीसी प्लास्टिक वेस्ट इकट्ठा कर रखा गया था।
सोमवार सुबह करीब 6 बजे अज्ञात कारणों के चलते प्लास्टिक के ढेर में अचानक आग लग गई। आग तेजी से फैल गई और उसकी चपेट में आने से शिव बाबू बुरी तरह झुलस गया।
घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया, लेकिन तब तक शिव बाबू की जलने से मौत हो चुकी थी।
सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
Trending Videos