{"_id":"69f3b0081bc053caeb0ed388","slug":"redressal-of-complaints-is-the-priority-of-the-government-and-administration-sdm-bahadurgarh-news-c-200-1-bgh1002-123278-2026-05-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिकायतों का निवारण सरकार व प्रशासन की प्राथमिकता : एसडीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिकायतों का निवारण सरकार व प्रशासन की प्राथमिकता : एसडीएम
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
Updated Fri, 01 May 2026 01:09 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
बहादुरगढ़। एसडीएम अभिनव सिवाच ने वीरवार को बहादुरगढ़ स्थित लघु सचिवालय में आयोजित समाधान शिविर में लोगों की समस्याएं सुनीं। अविलंब समाधान के निर्देश दिए। शिविर में प्रमुख तौर से परिवार पहचान पत्र, सिंचाई विभाग, बीडीपीओ, हरियाणा राज्य परिवहन विभाग, जमीन से संबंधित शिकायतें आईं। इसके निवारण के लिए संबंधित विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए।
एसडीएम अभिनव सिवाच ने कहा कि लोगों की शिकायतों का निवारण सरकार व प्रशासन की प्राथमिकता है। समाधान शिविर सरकार और जनता के बीच संवाद को मजबूत करता है। उन्होंने मौके पर मौजूद अधिकारियों को निर्देश दिया कि जनता से जुड़े कार्यों में गुणवत्ता और पारदर्शिता को सर्वोच्च प्राथमिकता दें। इस अवसर पर नायब तहसीलदार प्रवीण कुमार, ग्रीवेंस कमेटी मेंबर विक्रम सहित अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
Trending Videos