सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Residents of Sankhol benefiting from the regular practice of subtle exercises and yoga asanas.

Jhajjar-Bahadurgarh News: सूक्ष्म क्रियाओं व योगासनों के नियमित अभ्यास से लाभान्वित हो रहे सांखोलवासी

संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Thu, 18 Jun 2026 06:03 AM IST
विज्ञापन
Residents of Sankhol benefiting from the regular practice of subtle exercises and yoga asanas.
-फोटो 83 : सांखोल के स्टेडियम में योगाभ्यास करते बच्चे। स्रोत कॉलेज
विज्ञापन
बहादुरगढ़। वैश्य आर्य शिक्षण महिला महाविद्यालय की ओर से चलाए जा रहे योग पखवाड़ा कार्यक्रम से सांखोलवासियों में सकारात्मक ऊर्जा, उत्साह एवं स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता का संचार हो रहा है। युवाओं, महिलाओं एवं बच्चों की सहभागिता निरंतर बढ़ रही है।

महाविद्यालय की शारीरिक शिक्षा प्रवक्ता एवं आउटरीच प्रभारी सुनीता रानी द्वारा प्रतिदिन प्रतिभागियों को विभिन्न सूक्ष्म व्यायामों, ताली योग, हास्य योग तथा योगासनों का अभ्यास करवाया जा रहा है। साथ ही छोटे बच्चों के लिए छात्र जीवन में एकाग्रता, स्मरण शक्ति एवं अध्ययन में फोकस बढ़ाने वाली ध्यानात्मक क्रियाओं का विशेष अभ्यास कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं महिलाओं के लिए सर्वाइकल, थायरॉइड, मधुमेह (शुगर), नजला, सिरदर्द तथा अन्य सामान्य स्वास्थ्य समस्याओं में लाभकारी योग क्रियाओं एवं प्राणायाम पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है जिससे उन्हें स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं में सकारात्मक लाभ प्राप्त हो रहा है।
विज्ञापन

इस दौरान ताड़ासन, वृक्षासन, त्रिकोणासन, कटिचक्रासन, भुजंगासन, शलभासन, मकरासन, वज्रासन, मंडूकासन, शशांकासन एवं अर्धमत्स्येन्द्रासन, सर्वांगासन, गोमुखासन, जानुशीर्षासन आदि योगासनों का अभ्यास कराया गया। इसके अतिरिक्त अनुलोम-विलोम, भ्रामरी एवं कपालभाति भी कराए गए।

प्राचार्य डॉ. आशा शर्मा ने कहा कि योग भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर तथा स्वस्थ एवं संतुलित जीवन का आधार है। उन्होंने ग्रामवासियों से योग पखवाड़े के शेष दिनों में भी बढ़-चढ़कर भाग लेने तथा योग को अपने दैनिक जीवन में अपनाने का आह्वान किया।
महाविद्यालय की वॉलिंटियर्स नेहा, आभा, तनु, दिव्या, पूजा, अंजूषा, सुषमा, प्रीति, मधु, कोमल, अंजू, प्रिया दलाई, तनु का इसमें योगदान रहा। इसका आयोजन महाविद्यालय की आउटरीच, एनएसएस एवं वाईआरसी इकाइयों के संयुक्त तत्वावधान में किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed