सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   retired Army Havildar committed suicide using his licensed revolver In Jhajjar

Jhajjar: रिटायर्ड सेना के हवलदार ने लाइसेंसी रिवाल्वर से किया सुसाइड, कारण घरेलू क्लेश बताया जा रहा

संवाद न्यूज़ एजेंसी, साल्हावास Published by: Naveen Updated Sun, 26 Apr 2026 01:51 PM IST
विज्ञापन
सार

मृतक नरेंद्र आर्मी से दस वर्ष पूर्व रिटायर्ड होकर अपने घर में ही रह रहा था। नरेंद्र सिंह का एक बेटा चिंटू है, जिसकी शादी हो चुकी है। स्थानीय पुलिस का कहना है कि उन्हें एक व्यक्ति द्वारा सुसाइड करने की सूचना मिली थी।

retired Army Havildar committed suicide using his licensed revolver In Jhajjar
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

गांव मातनहेल में 46 वर्षीय सीआरपीएफ से रिटायर्ड पूर्व हवलदार नरेंद्र सिंह पुत्र रायसिंह पुत्र मुलिया द्वारा अपने लाइसेंसी रिवाल्वर से बेटे के सामने खुद को गोली मारकर सुसाइड करने का मामला सामने आया है। यह घटना सुबह 7 बजे की बताई जा रही है। सूचना पाकर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए नागरिक अस्पताल झज्जर में भेजा।

Trending Videos


पुलिस इस मामले में मृतक के बेटे चिंटू के बयान पर कार्रवाई कर रही है। पूर्व सैनिक द्वारा खुद को गोली मारने के मामले का कारण घरेलू क्लेश बताया जा रहा है। नरेंद्र सिंह घर के आंगन में बैठा हुआ था। जबकि उसका बेटा खाना खा रहा था। इसी दौरान नरेंद्र सिंह ने अपनी लाइसेंसी रिवॉल्वर निकालकर खुद को गोली मार ली। गोली की आवाज सुनते ही बेटा भागा, लेकिन तब तक नरेंद्र की मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


नरेंद्र आर्मी से दस वर्ष पूर्व रिटायर्ड होकर अपने घर में ही रह रहा था। नरेंद्र सिंह का एक बेटा चिंटू है, जिसकी शादी हो चुकी है। स्थानीय पुलिस का कहना है कि उन्हें एक व्यक्ति द्वारा सुसाइड करने की सूचना मिली थी। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए नागरिक अस्पताल झज्जर में भेजा है। पुलिस मामले में जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed