{"_id":"6a621a8746052e20f50191b5","slug":"strictly-adhere-to-apprenticeship-rules-manish-phogat-bahadurgarh-news-c-195-1-nnl1001-137781-2026-07-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"अप्रेंटिसशिप नियमों का कड़ाई से पालन करें : मनीष फौगाट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अप्रेंटिसशिप नियमों का कड़ाई से पालन करें : मनीष फौगाट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झज्जर। लघु सचिवालय स्थित सभागार कक्ष में राष्ट्रीय शिक्षुता प्रोत्साहन योजना के तहत जिला शिक्षुता आत्मनिर्भर समिति की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में मुख्य कार्यकारी अधिकारी जिला परिषद मनीष फौगाट ने कहा कि निजी और सरकारी स्कूल अप्रेंटिसशिप नियमों का कड़ाई से पालन करें। बैठक में सरकारी विभागों एवं निजी संस्थानों में प्रशिक्षुओं की नियुक्ति, एनएपीएस पोर्टल पर ऑनलाइन पंजीकरण और शिक्षुता अधिनियम-1961 के प्रभावी क्रियान्वयन की समीक्षा की गई।
मनीष फौगाट ने निर्देश दिए कि सभी सरकारी विभाग प्रथम चरण के अनुसार अपने कुल कार्यशील मेनपॉवर का 10 प्रतिशत प्रशिक्षु अनिवार्य रूप से नियुक्त करें। जिन विभागों ने अभी तक यह लक्ष्य पूरा नहीं किया है, वे आगामी समीक्षा बैठक तक प्रशिक्षुओं की नियुक्ति प्रक्रिया पूरी करना सुनिश्चित करें।
उन्होंने महाप्रबंधक एवं संयुक्त निदेशक जिला उद्योग केंद्र को निजी प्रतिष्ठानों में निर्धारित कोटे के अनुसार प्रशिक्षुओं की नियुक्ति कराने के निर्देश दिए। नियमों की अवहेलना करने वाले और निर्धारित संख्या में प्रशिक्षु नहीं लगाने वाले संस्थानों के खिलाफ शिक्षुता अधिनियम-1961 के तहत कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
बैठक में जिले के सभी सरकारी विभागों और निजी प्रतिष्ठानों का एनएपीएस पोर्टल पर शत-प्रतिशत पंजीकरण कराने के निर्देश दिए गए। लंबित पंजीकरण या निष्क्रिय स्थिति वाले संस्थानों को जल्द प्रक्रिया पूरी करने को कहा गया। तकनीकी समस्याओं के समाधान के लिए संबंधित संस्थान सहायक शिक्षुता सलाहकार सह प्रधानाचार्य कार्यालय, राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान झज्जर एट गुढ़ा से संपर्क कर सकते हैं।