{"_id":"6a62170a54cbbd49e4038de0","slug":"students-deposited-their-fees-at-nehru-college-on-the-first-day-bahadurgarh-news-c-195-1-nnl1001-137777-2026-07-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: नेहरू कॉलेज में पहले दिन 44 विद्यार्थियों ने फीस जमा की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: नेहरू कॉलेज में पहले दिन 44 विद्यार्थियों ने फीस जमा की
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
झज्जर। विभिन्न कॉलेजों में बीए, बीएससी, बीकॉम, बीसीए और बीबीए सहित स्नातक कक्षाओं की पहली मेरिट लिस्ट के आधार पर दाखिले शुरू हो गए हैं। फीस जमा करवाने की अंतिम तिथि 27 जुलाई निर्धारित की गई है। विद्यार्थी डेबिट या क्रेडिट कार्ड के माध्यम से ऑनलाइन फीस जमा करवा सकते हैं।
राजकीय स्नातकोत्तर नेहरू महाविद्यालय झज्जर के जनसंचार विभागाध्यक्ष एवं मीडिया प्रभारी डॉ. अमित भारद्वाज ने बताया कि फीस जमा करने के लिए विद्यार्थियों को उच्चतर शिक्षा विभाग के प्रवेश पोर्टल पर लॉग इन करना होगा। फीस भरने के बाद विद्यार्थियों को दस्तावेजों की जांच के लिए कॉलेज में उपस्थित होना होगा।
नेहरू कॉलेज में यूजी कक्षाओं की 1200 सीटों के लिए 1827 आवेदन प्राप्त हुए थे। उच्चतर शिक्षा विभाग ने दाखिलों के लिए 703 विद्यार्थियों की पहली मेरिट लिस्ट जारी की है। इसमें बीए की 480 सीटों के लिए 322, बीसीए की 80 सीटों के लिए 79, बीबीए की 80 सीटों के लिए 72, बीकॉम की 140 सीटों के लिए 75, बीएससी फिजिकल साइंस की 300 सीटों के लिए 64, बीएससी लाइफ साइंस की 80 सीटों के लिए 56 और बीएससी गणित की 40 सीटों के लिए 35 विद्यार्थियों के नाम शामिल हैं।
विज्ञापन
पहले दिन नेहरू कॉलेज में 44 विद्यार्थियों ने ऑनलाइन फीस जमा करवाई। इनमें बीए के 15, बीएससी फिजिकल साइंस के 2, बीएससी लाइफ साइंस के 2, बीकॉम के 11, बीसीए के 7 और बीबीए के 5 विद्यार्थी शामिल हैं।
दस्तावेजों की जांच जरूरी
मेरिट लिस्ट में नाम आने वाले विद्यार्थियों को प्रवेश के लिए अपने सभी प्रमाण पत्रों की कॉलेज में जांच करवानी होगी। विद्यार्थियों को ऑनलाइन एडमिशन फॉर्म की हार्ड कॉपी, फोटोग्राफ, मूल प्रमाण पत्र और उनकी फोटोकॉपी साथ लेकर आनी होगी।