झज्जर। एमडीडी ऑफ इंडिया, महिला एवं बाल विकास विभाग, स्वास्थ्य विभाग और हरियाणा राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के संयुक्त तत्वावधान में रविवार को 17 गांव में अलग-अलग महिला जागरूकता कार्यक्रम हुए। इस अवसर पर कैंडल मार्च भी निकाला गया।
डीघल गांव की महिला सुमन ने कहा कि इस तरह के कार्यक्रम में वह पहली बार आई हैं। वह चाहती हैं कि ऐसे समारोह प्रतिदिन होने चाहिएं। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता प्रीति ने कहा कि अब जरूरत है कि महिलाएं संगठित हों। अपने और दूसरी महिलाओं के हक के लिए संगठित होकर आवाज उठाएं।
हरियाणा राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन की स्वयं सहायता समूह की महिला सोमवती ने कहा कि आज का दिन महिलाओं के सम्मान, बराबरी और अधिकारों की बात करता है। इसके लिए जरूरी है कि हम लैंगिक भेदभाव मिटाने की पहल करें।
मौके पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता पुष्पा, जिला समन्वयक मनोज कुमार, कर्मजीत छिल्लर, सामुदायिक सामाजिक कार्यकर्ता संदीप व सामुदायिक सामाजिक कार्यकर्ता पूनम मौजूद रहे।