{"_id":"69b413cd7c0453ba660aa6ee","slug":"pak-vs-ban-2nd-odi-updates-salman-ali-agha-run-out-vs-bangladesh-video-umpire-decision-all-explained-2026-03-13","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मैदान पर तमाशा: नाटकीय अंदाज में रन आउट हुए सलमान आगा, मेहदी हसन मिराज से भिड़े; जानें क्यों हो रहा विवाद?","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
मैदान पर तमाशा: नाटकीय अंदाज में रन आउट हुए सलमान आगा, मेहदी हसन मिराज से भिड़े; जानें क्यों हो रहा विवाद?
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, ढाका
Published by: Sovit Chaturvedi
Updated Fri, 13 Mar 2026 07:10 PM IST
विज्ञापन
सार
Salman Ali Agha Run Out Video: बांग्लादेश और पाकिस्तान के बीच दूसरे वनडे मैच के दौरान मैदान पर ड्रामा देखने मिला। दरअसल, मेहदी हसन मिराज ने जिस तरह से सलमान अली आगा को रन आउट किया उससे खेल भावना को लेकर बहस छिड़ गई है।
इस तरह रन आउट हुए सलमान आगा
- फोटो : BCB Video Screen Grab
विज्ञापन
विस्तार
पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच ढाका के शेर ए बांग्ला स्टेडियम में दूसरे वनडे मैच के दौरान सलमान आगा और मेहदी हसन मिराज एक दूसरे से भिड़ गए। दरअसल, मैच के दौरान सलमान नाटकीय अंदाज में रन आउट हुए। मैदान पर मौजूद सभी लोग यह वाक्या देखकर चौंक गए। बांग्लादेश के कप्तान मिराज ने जिस तरह से सलमान को रन आउट किया उसने एक नई बहस छेड़ दी है।
Trending Videos
कैसे रन आउट हुए आगा?
- यह घटना पाकिस्तान पारी के 39वें ओवर में घटी।
- मेहदी हसन मिराज की गेंद चौथी गेंद पर मोहम्मद रिजवान ने शॉट खेला।
- गेंद को रोकने के लिए मिराज आगे बढ़े और अपने पैर से उन्होंने इसे रोका।
- इस दौरान नॉन स्ट्राइकर एंड पर खड़े सलमान आगा क्रीज से बाहर निकले हुए थे।
- चूंकि गेंद सलमान आगा के पास रुक गई थी तो उन्हें लगा कि गेंद पूरी हो गई है।
- लेकिन मिराज ने तत्परता दिखाते हुए गेंद को स्टंप्स की ओर मारा और रन आउट की अपील कर दी।
- सलमान इससे चौंक गए, लेकिन वह क्रीज से बाहर थे और इस कारण तीसरे अंपायर ने उन्हें आउट दिया।
- इससे सलमान बौखला गए और उन्होंने गुस्से में हेलमेट मैदान पर फेंक दिया और गुस्से से ड्रेसिंग रूम की ओर लौटे।
- पवेलियन लौटने से पहले सलमान ने मिराज के साथ बहस की, लेकिन बांग्लादेशी कप्तान उन्हें समझाते नजर आए।
Mehidy Hasan Miraz removes Salman Agha with a run-out.
— Farrago Abdullah Parody (@abdullah_0mar) March 13, 2026
Salman Agha threw his helmet angrily pic.twitter.com/5qyf0KOCZg
विज्ञापन
विज्ञापन
खेल भावना को लेकर शुरू हुई बहस
यह मामला यहीं नहीं रुका और बहस में विकेटकीपर लिटन दास भी कूदे, लेकिन रिजवान ने बीच-बचाव किया और दोनों खिलाड़ियों को शांत कराया। नियम के मुताबिक, सलमान का आउट जायज था, लेकिन अब इस विवाद के बाद खेल भावना को लेकर नई बहस शुरू हो गई है। इसमें कोई दोराय नहीं है कि सलमान को क्रीज पर लौटना चाहिए था क्योंकि वह क्रीज से काफी बाहर थे और मिराज ने इसका फायदा उठाया।

पाकिस्तान ने दिया 275 रनों का लक्ष्य
मैच की बात करें तो पाकिस्तान ने बांग्लादेश को 275 रनों का लक्ष्य दिया। पाकिस्तान की पूरी टीम 47.3 ओवर में 274 रन बनाकर ऑलआउट हुई। पाकिस्तान की ओर से माज सदाकत और सलमान आगा ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए अर्धशतकीय पारी खेली। साहिबजादा फरहान और माज सदाकत ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए पहले विकेट के लिए 12.6 ओवर में 103 रन जोड़े। फरहान 46 गेंदों का सामना करने के बाद 31 रन बनाकर आउट हुए। शमिल हुसैन बल्ले से कुछ खास कमाल नहीं दिखा सके और महज छह रन बनाकर पवेलियन लौटे। सदाकत ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए 46 गेंदों में 75 रनों की दमदार पारी खेली। अपनी इस पारी के दौरान सदाकत ने छह चौके और पांच छक्के लगाए।
वहीं, मोहम्मद रिजवान ने 59 गेंदों में 44 रन बनाए, जबकि सलमान आगा ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 62 गेंदों में 64 रन बनाए। आगा ने अपनी पारी में सात चौके और दो छक्के लगाए। तीसरे विकेट के लिए रिजवान और सलमान ने मिलकर शतकीय साझेदारी निभाई। हुसैन तलत ने अपने प्रदर्शन से निराश किया और वह 13 गेंदों में सिर्फ नौ रन बनाकर आउट हुए। अब्दुल समद 11 रन बनाकर रनआउट हुए। फहीम अशरफ भी बल्ले से कुछ खास कमाल नहीं दिखा सके और सिर्फ 14 रन बनाकर आउट हुए। कप्तान शाहीन अफरीदी तीन और मोहम्मद वसीम जूनियर एक रन बनाकर पवेलियन लौटे। गेंदबाजी में बांग्लादेश की ओर से रिशाद हुसैन ने बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए 9.3 ओवर के स्पेल में 56 रन देकर तीन विकेट चटकाए। वहीं, मेहंदी हसन मिराज ने 10 ओवर में महज 34 रन खर्च करते हुए दो विकेट निकाले। मुस्तफिजुर रहमान और नाहिद राणा ने एक-एक विकेट झटका।