{"_id":"69b81c630bfbbaf16a042c5e","slug":"sanju-samson-speaks-on-his-performance-in-t20-world-cup-2026-know-2026-03-16","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Sanju Samson: 'जब छोटे शहर का लड़का खेलता है...', विश्वकप में अपने प्रदर्शन और प्रशंसकों पर क्या बोले सैमसन?","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Sanju Samson: 'जब छोटे शहर का लड़का खेलता है...', विश्वकप में अपने प्रदर्शन और प्रशंसकों पर क्या बोले सैमसन?
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Mayank Tripathi
Updated Mon, 16 Mar 2026 08:36 PM IST
सार
भारतीय क्रिकेटर संजू सैमसन ने कहा कि टी20 विश्व कप की शुरुआत में उन्हें खुद पर पूरा भरोसा नहीं था, लेकिन कड़ी मेहनत और किस्मत ने उनका साथ दिया।
विज्ञापन
1 of 4
संजू सैमसन
- फोटो : ANI
Link Copied
भारतीय क्रिकेटर संजू सैमसन ने टी20 विश्व कप 2026 में शानदार प्रदर्शन कर न सिर्फ टीम इंडिया को चैंपियन बनाने में अहम भूमिका निभाई, बल्कि यह भी साबित कर दिया कि छोटे शहर से आने वाला खिलाड़ी भी दुनिया के सबसे बड़े मंच पर चमक सकता है। दिलचस्प बात यह है कि टूर्नामेंट की शुरुआत में खुद सैमसन को भी अपने प्रदर्शन को लेकर ज्यादा भरोसा नहीं था।
खुद के प्रदर्शन से खुश हैं सैमसन
सैमसन ने विश्व कप जीत के बाद कहा कि जब वह टूर्नामेंट खेलने के लिए घर से निकले थे, तब उन्हें खुद पर उतना विश्वास नहीं था, लेकिन किस्मत और कड़ी मेहनत ने उनका साथ दिया। उनके मुताबिक, 'जब मैं मैदान पर उतरता हूं तो अपने साथ हजारों लोगों के सपने लेकर जाता हूं। वे चाहते हैं कि मैं अच्छा खेलूं ताकि यह साबित हो सके कि एक छोटे शहर का लड़का भी क्रिकेट के सबसे बड़े मंच पर खेल सकता है।'
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 4
संजू सैमसन
- फोटो : PTI
टी20 विश्व कप में दमदार रहा सैमसन का प्रदर्शन
सैमसन को आईपीएल 2026 की नीलामी से पहले सीएसके ने रवींद्र जडेजा और सैम करन की जगह राजस्थान रॉयल्स से ट्रेड किया था। सैमसन के पास आईपीएल का लंबा अनुभव है। वह 177 आईपीएल मैचों में 30.95 की औसत से 4704 रन बना चुके हैं। इस दौरान तीन शतक और 26 अर्धशतक उनके बल्ले से निकले हैं। संजू सैमसन का टी20 विश्व कप 2026 में शानदार प्रदर्शन रहा था और उनकी बल्लेबाजी भारत के चैंपियन बनने का मुख्य कारण रही। वेस्टइंडीज के खिलाफ मुकाबले में नाबाद 97, सेमीफाइनल में 89 और फाइनल में 89 रन की सैमसन की पारी ने भारत को चैंपियन बनाने में बड़ी भूमिका निभाई थी। कुल पांच मैचों में 321 रन बनाने वाले संजू सैमसन को प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट चुना गया था।
4 of 4
भारतीय टीम
- फोटो : PTI
भारत ने जीता तीसरा टी20 विश्व कप खिताब
सूर्यकुमार यादव की अगुआई वाली टीम ने टी20 में अपना दबदबा बरकरार रखते हुए टी20 विश्व कप खिताब का सफलतापूर्वक बचाव कर लिया। यह पहली बार है जब किसी टीम ने इस टूर्नामेंट का खिताब बरकरार रखा। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए फाइनल में भारत के 255 रन के जवाब में न्यूजीलैंड 19 ओवर में 159 रन पर सिमट गई। टीम इंडिया ने तीसरी बार टी20 विश्वकप का खिताब जीता है। इससे पहले टीम 2007 में पहले संस्करण और 2024 में रोहित शर्मा की कप्तानी में खिताब जीती थी। सूर्यकुमार यादव का भी नाम विश्व विजेता कप्तानों में शुमार हो गया है।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।