{"_id":"69b849b82834e3f6db0e49fc","slug":"gujarat-titans-appoint-matthew-hayden-as-batting-coach-for-ipl-2026-know-2026-03-16","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"IPL 2026: आईपीएल से पहले गुजरात के कोचिंग स्टाफ में बड़ा बदलाव, इस विश्वविजेता खिलाड़ी को किया टीम में शामिल","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IPL 2026: आईपीएल से पहले गुजरात के कोचिंग स्टाफ में बड़ा बदलाव, इस विश्वविजेता खिलाड़ी को किया टीम में शामिल
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: Mayank Tripathi
Updated Mon, 16 Mar 2026 11:49 PM IST
विज्ञापन
सार
आईपीएल 2026 से पहले गुजरात टाइटंस ने बड़ा फैसला लेते हुए ऑस्ट्रेलिया के पूर्व ओपनर मैथ्यू हेडन को टीम का बल्लेबाजी कोच नियुक्त किया है।
गुजरात टाइटंस
- फोटो : ANI
विज्ञापन
विस्तार
आईपीएल 2026 से पहले गुजरात टाइटंस ने अपने कोचिंग स्टाफ में बड़ा बदलाव किया है। फ्रेंचाइजी ने ऑस्ट्रेलिया के पूर्व दिग्गज ओपनर मैथ्यू हेडन को टीम का नया बल्लेबाजी कोच नियुक्त किया है। बता दें कि, आईपीएल के 19वें संस्करण की शुरुआत 28 मार्च से होगी। आगामी सत्र के लिए गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल भी टीम से जुड़ गए हैं।
Trending Videos
हेडन का अंतरराष्ट्रीय और आईपीएल करियर
हेडन अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में ऑस्ट्रेलिया के सबसे सफल बल्लेबाजों में से एक रहे हैं। उन्होंने 103 टेस्ट, 161 वनडे और 9 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले और तीनों फॉर्मेट मिलाकर 15,000 से ज्यादा रन बनाए। हेडन दो बार विश्व कप जीतने वाली ऑस्ट्रेलियाई टीम का हिस्सा भी रहे। टी20 विश्व कप 2007 में उन्होंने 659 रन बनाकर टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा रन बनाए थे। आईपीएल में भी हेडन का अच्छा रिकॉर्ड रहा है। उन्होंने 32 मैचों में 1,107 रन बनाए और सीएसके के साथ 2010 में खिताब भी जीता था। अब आईपीएल 2026 में हेडन गिल की कप्तानी वाली गुजरात टाइटंस के बल्लेबाजी विभाग को मजबूत करने की जिम्मेदारी संभालेंगे।

Say 𝐇𝐚𝐲 to our new Batting Coach 👋 pic.twitter.com/vkq6n58mGD
— Gujarat Titans (@gujarat_titans) March 16, 2026
विज्ञापन
विज्ञापन
शुभमन गिल
- फोटो : ANI
गुजरात की टीम से जुड़े कप्तान गिल
आईपीएल 2026 के लिए शुभमन गिल गुजरात टाइटंस की टीम से जुड़ गए हैं। गुजरात की टीम 19वें सीजन के लिए जमकर तैयारी कर रही है और नाथद्वारा के मिराज इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में प्री-सीजन कैंप के साथ उनकी तैयारियां जोरों पर हैं। आईपीएल 2026 में गुजरात अपने अभियान का आगाज 31 मार्च को पंजाब किंग्स के खिलाफ मुल्लांपुर में करेगी। गुजरात अपने घरेलू मैदान पर पहला मुकाबला चार अप्रैल को राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ खेलेगी। सीजन के पहले चरण के कार्यक्रम के मुताबिक, गुजरात दो मुकाबले घर में और दो घर से बाहर खेलेगी।