{"_id":"69b83a9f2e05e996be0f654b","slug":"rohit-sharmas-fans-outraged-over-major-blunder-at-naman-awards-trolls-bcci-2026-03-16","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"BCCI: नमन अवॉर्ड्स में हुई बड़ी गलती पर भड़के रोहित शर्मा के प्रशंसक, बीसीसीआई को किया ट्रोल; क्या है मामला?","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
BCCI: नमन अवॉर्ड्स में हुई बड़ी गलती पर भड़के रोहित शर्मा के प्रशंसक, बीसीसीआई को किया ट्रोल; क्या है मामला?
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: Mayank Tripathi
Updated Mon, 16 Mar 2026 10:45 PM IST
विज्ञापन
सार
नमन अवॉर्ड्स 2026 के दौरान बीसीसीआई की ग्राफिक्स टीम ने गलती से चैंपियंस ट्रॉफी विजेता कप्तान के रूप में शुभमन गिल का नाम दिखा दिया, जबकि उस समय टीम के कप्तान रोहित शर्मा थे। इस गलती के बाद रोहित के प्रशंसक सोशल मीडिया पर भड़क गए और बीसीसीआई की कड़ी आलोचना करने लगे।
रोहित शर्मा
- फोटो : ANI
विज्ञापन
विस्तार
नमन अवॉर्ड्स 2026 के दौरान भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) से हुई एक बड़ी गलती को लेकर सोशल मीडिया पर बवाल मच गया है। दरअसल, अवॉर्ड समारोह के दौरान स्क्रीन पर दिखाए गए ग्राफिक्स में चैंपियंस ट्रॉफी जीतने वाले कप्तान के रूप में शुभमन गिल का नाम दिखा दिया गया, जबकि असल में उस समय टीम के कप्तान रोहित शर्मा थे।
प्रशंसकों ने लगाई बीसीसीआई की क्लास
टीवी प्रसारण के दौरान यह गलती जैसे ही प्रशंसकों की नजर में आई, रोहित शर्मा के समर्थक भड़क उठे और उन्होंने बीसीसीआई की आलोचना शुरू कर दी। कई प्रशंसकों ने आरोप लगाया कि बोर्ड रोहित शर्मा के योगदान को नजरअंदाज करने की कोशिश कर रहा है।
Trending Videos

चैंपियंस ट्रॉफी 2025
- फोटो : ANI
चैंपियंस ट्रॉफी में रोहित की कप्तानी में जीता था भारत
भारत ने दुबई में खेले गए चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में न्यूजीलैंड को हराकर खिताब जीता था। उस समय टीम की कमान रोहित शर्मा के हाथों में थी, जबकि शुभमन गिल टीम के उपकप्तान थे। हालांकि, चैंपियंस ट्रॉफी जीतने के बाद रोहित शर्मा को वनडे कप्तानी से हटा दिया गया और यह जिम्मेदारी युवा बल्लेबाज शुभमन गिल को सौंप दी गई। गिल को टेस्ट टीम की कप्तानी भी दी गई है और अब टीम मैनेजमेंट 2027 के वनडे विश्व कप को ध्यान में रखते हुए उनके नेतृत्व में टीम को तैयार कर रहा है। गिल की कप्तानी की शुरुआत ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज से हुई थी, जहां टीम का प्रदर्शन उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा। हालांकि, न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज में टीम ने बेहतर प्रदर्शन किया।