{"_id":"69b7db732834e3f6db0e4952","slug":"mithali-raj-says-her-long-held-dream-of-global-dominance-by-india-national-cricket-team-is-finally-coming-true-2026-03-16","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Mithali Raj: 'भारतीय क्रिकेट का दबदबा देखना मेरा बरसों पुराना सपना था, अब वह सच होता दिख रहा है', बोलीं मिताली","category":{"title":"Cricket","title_hn":"क्रिकेट","slug":"cricket"}}
Mithali Raj: 'भारतीय क्रिकेट का दबदबा देखना मेरा बरसों पुराना सपना था, अब वह सच होता दिख रहा है', बोलीं मिताली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Swapnil Shashank
Updated Mon, 16 Mar 2026 03:59 PM IST
विज्ञापन
सार
भारतीय महिला क्रिकेट टीम की पूर्व कप्तान मिताली राज ने कहा कि विश्व क्रिकेट में भारत का दबदबा देखना उनका वर्षों पुराना सपना था जो अब सच होता दिख रहा है। उन्होंने हाल के वर्षों में पुरुष, महिला और जूनियर टीमों की सफलता पर गर्व जताया और महिला क्रिकेट के विकास का श्रेय जय शाह को दिया।
भारतीय टीमें
- फोटो : ANI/BCCI
विज्ञापन
विस्तार
भारतीय महिला क्रिकेट टीम की दिग्गज खिलाड़ी मिताली राज का मानना है कि अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में भारत का बढ़ता दबदबा उनके लिए गर्व की बात है। उन्होंने कहा कि लंबे समय से वह भारतीय क्रिकेट को विश्व स्तर पर शीर्ष पर देखना चाहती थीं और अब यह सपना धीरे-धीरे सच होता दिखाई दे रहा है। उन्होंने हाल के वर्षों में पुरुष, महिला और जूनियर टीमों के शानदार प्रदर्शन को भारतीय क्रिकेट की बड़ी उपलब्धि बताया।
Trending Videos
‘बरसों पुराना सपना अब सच होता दिख रहा’
बीसीसीआई के सम्मान समारोह के दौरान मिताली राज ने कहा, 'मैं बरसों से चाहती थी कि भारतीय क्रिकेट का दबदबा हो और अब वह समय आ गया है।' उन्होंने आगे कहा, 'पिछले दो-तीन साल में भारतीय क्रिकेट ने हर स्तर पर शानदार प्रदर्शन किया है। महिला टीम, पुरुष टीम और अंडर-19 लड़के-लड़कियों की टीमों ने बेहतरीन खेल दिखाया है। एक पूर्व क्रिकेटर के तौर पर यह देखकर गर्व महसूस होता है।'

मिताली राज
- फोटो : PTI
हाल के वर्षों में भारत की बड़ी सफलताएं
पिछले कुछ वर्षों में भारतीय क्रिकेट ने कई बड़े अंतरराष्ट्रीय खिताब जीते हैं। भारत ने 2024 और 2026 में टी20 विश्व कप जीतकर दुनिया में अपनी ताकत दिखाई। वहीं महिला टीम ने पहली बार वनडे विश्व कप अपने नाम किया। इसके अलावा अंडर-19 स्तर पर भी भारत की लड़कों और लड़कियों की टीमों ने विश्व खिताब जीतकर देश का नाम रोशन किया है।

महिला क्रिकेट के विकास का श्रेय जय शाह को
मिताली राज ने भारतीय महिला क्रिकेट में आए बदलाव के लिए जय शाह के प्रयासों की भी सराहना की। उन्होंने कहा, 'पिछले चार-पांच साल में भारतीय महिला क्रिकेट में जबरदस्त बदलाव आया है। इसके पीछे बीसीसीआई और जय शाह का बड़ा योगदान है। महिला क्रिकेट के विकास के लिए उनका विजन और प्रतिबद्धता काफी अहम रही है।' बीसीसीआई के कार्यकाल में पुरुष और महिला खिलाड़ियों की मैच फीस बराबर करने का फैसला लिया गया और महिला प्रीमियर लीग की शुरुआत भी हुई।

- फोटो : Instagram
सचिन और राहुल द्रविड़ से मिली प्रेरणा
मिताली राज ने अपने करियर के दौरान पुरुष क्रिकेटरों से मिली प्रेरणा का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा, 'महिला क्रिकेट का अपना सफर रहा है, लेकिन हमने पुरुष क्रिकेटरों से भी काफी प्रेरणा ली। मैंने राहुल द्रविड़ और सचिन तेंदुलकर से बल्लेबाजी को लेकर काफी बातें सीखी हैं।'

बीसीसीआई सम्मान समारोह में मिला बड़ा पुरस्कार
इस समारोह में मिताली राज को पूर्व कोच राहुल द्रविड़ और पूर्व क्रिकेटर रोजर बिन्नी के साथ कर्नल सी. के. नायडू लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। यह सम्मान भारतीय क्रिकेट में उनके लंबे और शानदार योगदान को देखते हुए दिया गया।