सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Shivam Dube’s Funny Moment With Paparazzi Goes Viral; ‘My Wife Is Coming...Please Delete the Video’

Shivam Dube Video: 'मेरी बीवी आ रही है', पैपराजी के सामने यूं शरमाए शिवम दुबे; क्यों कहा- वीडियो डिलीट कर दो?

स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: Swapnil Shashank Updated Mon, 16 Mar 2026 02:46 PM IST
विज्ञापन
सार

टीम इंडिया के ऑलराउंडर शिवम दुबे का पैपराजी के साथ एक मजेदार वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में दुबे कैमरों के सामने शरमाते नजर आते हैं और मजाक में कहते हैं कि उनकी पत्नी आने वाली हैं। बाद में उन्होंने हंसते हुए पैपराजी से वीडियो डिलीट करने की भी गुजारिश की।

विज्ञापन

विस्तार

भारतीय क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शिवम दुबे का एक मजेदार वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में दुबे पैपराजी के सामने काफी शरमाते नजर आते हैं और मजाकिया अंदाज में उनसे वीडियो डिलीट करने की भी बात कहते दिखाई देते हैं। दरअसल, जब दुबे एक बिल्डिंग के बाहर पहुंचे तो वहां मौजूद पैपराजी ने उन्हें अचानक घेर लिया। कैमरों को देखकर वह थोड़े हैरान हो गए और मुस्कुराते हुए पूछ बैठे, 'आप लोग यहां कैसे आ गए?'
Trending Videos

पत्नी का नाम आते ही शरमा गए दुबे
वीडियो में पैपराजी उनके प्रदर्शन की तारीफ करते हुए वीडियो रिकॉर्ड करने लगते हैं। इसी दौरान दुबे हल्के-फुल्के अंदाज में कहते हैं, 'मेरी बीवी आ रही है, उसके साथ बना लेना वीडियो।' इसके बाद माहौल और भी मजेदार हो जाता है। कुछ देर बाद दुबे हंसते हुए पैपराजी से कहते हैं, 'यार, वो वीडियो डिलीट कर दो।' उनका यह क्यूट और मजेदार अंदाज फैंस को खूब पसंद आ रहा है और सोशल मीडिया पर यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

टी20 वर्ल्ड कप फाइनल में निभाई अहम भूमिका
बता दें कि शिवम दुबे भारतीय टीम के उस स्क्वॉड का हिस्सा थे जिसने टी20 विश्वकप जीता। खासतौर पर फाइनल में उनका प्रदर्शन काफी अहम रहा था। फाइनल मुकाबले में दुबे ने न्यूजीलैंड के खिलाफ केवल आठ गेंदों में 26 रन की तेज पारी खेली थी, जिससे टीम को मजबूत स्कोर बनाने में मदद मिली। पूरे टूर्नामेंट में उन्होंने बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों से टीम के लिए अहम योगदान दिया।

पिता को पहनाया वर्ल्ड कप मेडल
वर्ल्ड कप जीतने के बाद दुबे ने अपने परिवार के साथ इस ऐतिहासिक पल को सेलिब्रेट किया। उन्होंने इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें और वीडियो साझा किए, जिसमें वह अपने पिता को विजेता मेडल पहनाते नजर आए। तस्वीर के साथ उन्होंने भावुक कैप्शन लिखा, 'मेरी जिंदगी के असली हीरो।' यह पोस्ट भी सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ और फैंस ने इस भावुक पल की जमकर तारीफ की।

ट्रेन से मुंबई पहुंचे दुबे
वर्ल्ड कप जीतने के बाद दुबे चुपचाप अहमदाबाद से मुंबई ट्रेन से पहुंचे। रिपोर्ट्स के मुताबिक, सभी फ्लाइट्स फुल होने की वजह से उन्होंने ट्रेन से यात्रा करने का फैसला किया ताकि वह जल्द से जल्द अपने परिवार और बच्चों से मिल सकें। बताया गया कि उन्होंने मुंबई जाने वाली सयाजी नगरी एक्सप्रेस में सफर किया। पहचान से बचने के लिए दुबे ने कैप, मास्क और फुल स्लीव टी-शर्ट पहन रखी थी। मुंबई के बोरीवली स्टेशन पर उतरते समय भी उन्होंने पुलिस की मदद ली ताकि बिना किसी भीड़ के वह चुपचाप स्टेशन से बाहर निकल सकें।

फैंस को पसंद आया दुबे का अंदाज
मैदान पर अपने प्रदर्शन से चर्चा में रहने वाले शिवम दुबे का यह हल्का-फुल्का और शरमाने वाला अंदाज फैंस को काफी पसंद आ रहा है। सोशल मीडिया पर कई यूजर्स इस वीडियो को शेयर करते हुए कह रहे हैं कि दुबे का यह क्यूट रिएक्शन उन्हें और भी ज्यादा पसंदीदा बना रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed