{"_id":"69b7dd920a273ce3a30529b2","slug":"five-time-champions-mumbai-indians-began-training-for-the-upcoming-season-of-the-ipl-2026-03-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"IPL 2026: आईपीएल के आगामी सीजन के लिए तैयार पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस, अभ्यास शिविर शुरू किया","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IPL 2026: आईपीएल के आगामी सीजन के लिए तैयार पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस, अभ्यास शिविर शुरू किया
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: Sovit Chaturvedi
Updated Mon, 16 Mar 2026 04:08 PM IST
विज्ञापन
सार
मुंबई इंडियंस ने आईपीएल 2026 सीजन की तैयारियां शुरू कर दी हैं। टीम के कई खिलाड़ी इस दौरान मौजूद रहे, जबकि रोहित शर्मा, जसप्रीत बुमराह और कप्तान हार्दिक पांड्या फिलहाल टीम से नहीं जुड़े हैं।
मुंबई इंडियंस
- फोटो : Mumbai Indians
विज्ञापन
विस्तार
पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस ने सोमवार को 28 मार्च से शुरू हो रहे इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के आगामी सत्र के लिए अभ्यास शुरू कर दिया। अभ्यास के लिए पहुंचने वाले पहले समूह में शार्दुल ठाकुर, मयंक मार्कंडेय, अल्लाह गजांफर, नमन धीर, राजा अंगद बावा, रॉबिन मिंज, रघु शर्मा, मयंक रावत, दानिश मालेवार, मोहम्मद इजहार और अश्वनी कुमार शामिल थे।
जल्द टीम से जुड़ेंगे रोहित-बुमराह और हार्दिक
रोहित शर्मा, जसप्रीत बुमराह और कप्तान हार्दिक पांड्या आने वाले दिनों में शिविर में जुड़ेंगे। मुंबई को पहला मैच 29 मार्च को वानखेड़े स्टेडियम पर कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) से खेलना है। मुंबई इंडियंस के मुख्य कोच महेला जयवर्धने ने कहा, सत्र के पूर्व शिविर में पहला दिन हमेशा खास होता है। खिलाड़ी आते हैं, ऊर्जा का संचार होता है और अच्छे प्रदर्शन पर जोर रहता है। हमारे पास मुंबई इंडियंस के साथ काफी समय से जुड़े खिलाड़ी और कुछ नए चेहरे भी हैं।
Trending Videos

Every training session brings a new lesson! ✨ pic.twitter.com/6ZqCSBUQsa
— Mumbai Indians (@mipaltan) March 16, 2026