सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   ‘Will You Steal ICC Trophy Now?’ Mohsin Naqvi Slammed by Kamran Akmal After Pakistan Series Loss to Bangladesh

PAK vs BAN: 'अब क्या ICC ट्रॉफी चुराओगे?', बांग्लादेश से सीरीज हारने पर इस पाकिस्तानी ने मोहसिन नकवी को लताड़ा

स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, ढाका Published by: Swapnil Shashank Updated Mon, 16 Mar 2026 02:10 PM IST
विज्ञापन
सार

पाकिस्तान को बांग्लादेश के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज में 2-1 से हार मिली है। बांग्लादेश ने पाकिस्तान के खिलाफ 11 साल बाद कोई द्विपक्षीय वनडे सीरीज जीती है। पाकिस्तान क्रिकेट टीम की खूब आलोचना हो रही है। पहले गलत चयन को लेकर पीसीबी की आलोचना हुई थी, अब हार को लेकर भी पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर्स अपनी टीम के खिलाफ ही आग उगल रहे हैं।

‘Will You Steal ICC Trophy Now?’ Mohsin Naqvi Slammed by Kamran Akmal After Pakistan Series Loss to Bangladesh
नकवी और पाकिस्तान टीम - फोटो : PTI/IANS
विज्ञापन

विस्तार

पाकिस्तान को बांग्लादेश दौरे पर तीन मैचों की वनडे सीरीज में 2-1 से हार मिली है। इसके बाद पाकिस्तान क्रिकेट की खूब आलोचना हो रही है। पाकिस्तान के विश्वकप विजेता क्रिकेटर कामरान अकमल ने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के अध्यक्ष मोहसिन नकवी पर ही निशाना साधा है और कहा है कि क्या अब हम आईसीसी ट्रॉफी भी चुराएंगे। अकमल का यह बयान नकवी पर तंज था, क्योंकि नकवी  भारत के एशिया कप 2025 जीतने के बाद भारतीय खिलाड़ियों द्वारा उनके हाथ से ट्रॉफी लेने से मना करने पर ट्रॉफी लेकर भाग गए थे। एशिया कप की ट्रॉफी अब तक भारतीय टीम को नहीं मिली है और अभी तक नकवी के ऑफिस में है।
Trending Videos

बांग्लादेश ने पाकिस्तान को हराया
दरअसल, बांग्लादेश ने रोमांचक मुकाबले में पाकिस्तान को तीन मैचों की वनडे सीरीज के तीसरे और आखिरी मुकाबले में 11 रन से हराकर 2-1 से सीरीज अपने नाम कर ली। तीसरे वनडे में पहले बल्लेबाजी करते हुए बांग्लादेश ने 50 ओवर में 290 रन बनाए। जवाब में पाकिस्तान की टीम 50 ओवर में 279 रन ही बना सकी और मैच 11 रन से हार गई। इस जीत के साथ बांग्लादेश ने 2-1 से सीरीज अपने नाम कर ली। खास बात यह रही कि पाकिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज में यह जीत बांग्लादेश को 11 साल बाद मिली है, जो उनके लिए बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है। बांग्लादेश ने पहला वनडे आठ विकेट से जीता था।  इसके बाद पाकिस्तान ने वापसी करते हुए दूसरा वनडे 128 रन से अपने नाम किया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

‘Will You Steal ICC Trophy Now?’ Mohsin Naqvi Slammed by Kamran Akmal After Pakistan Series Loss to Bangladesh
कामरान अकमल - फोटो : Kamran Akmal Instagram
अकमल ने प्रदर्शन की आलोचना की
अब पाकिस्तान की 2009 टी20 विश्वकप जीतने वाली टीम का हिस्सा रहे कामरान अकमल ने तीसरे वनडे में हार के बाद कहा, 'हालात अब ऐसे हैं कि नीदरलैंड्स हमसे सीरीज खेलना चाहता है। वह हमें हराकर टेस्ट टीम होने का दर्जा ले लें। पाकिस्तान क्रिकेट के अब ये हालात हैं। बांग्लादेश ने तीसरे वनडे में आसानी से 350 रन बनाए होते, लेकिन वह 290 रन ही बना सके। लिटन दास ने धीमी पारी खेली। इसके बावजूद पाकिस्तान की टीम हार गई।' 

'अब क्या आईसीसी ट्रॉफी चुराएंगे नकवी?'
कामरान अकमल ने कहा, 'अगर आप मैचों में विपक्षी टीमों को नहीं हरा सकते तो क्या अब आप आईसीसी ट्रॉफी चुराकर घर लाएंगे? आप इतने परेशान क्यों हो रहे हैं? यह क्रिकेट नहीं, कॉमेडी सीरियल लग रहा है। मैं तो इसे उसी तरह देखकर एंजॉय कर रहा हूं। हम अब इसके आदी हो चुके हैं। यह टीम मैनेजमेंट तीन मैचों में 30 खिलाड़ियों को भी खिला दे, तब भी नतीजा यही रहेगा। उन्हें नतीजों की कोई चिंता नहीं है। उन्हें सिर्फ प्रयोग करना है। उन्हें समझ ही नहीं आ रहा कि पाकिस्तान क्रिकेट लगातार नीचे जा रहा है। आज वे 10वें नंबर की टीम से हार गए। अब इसका जवाब क्या देंगे? फैंस का दिल टूट रहा है और वे अब क्रिकेट में दिलचस्पी खोने लगे हैं।'

तीसरे वनडे में क्या हुआ?
तीसरे वनडे में पाकिस्तान के कप्तान शाहीन अफरीदी ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया था। तंजीद हसन तमीम के 107 रन की बदौलत बांग्लादेश ने 50 ओवर में पांच विकेट पर 290 रन बनाए। जवाब में पाकिस्तान की टीम 50 ओवर में 279 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। बांग्लादेश की कप्तानी इस सीरीज में मेहंदी हसन मिराज कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed