{"_id":"69b79cc6d69611e7360c86e6","slug":"suryakumar-yadav-reveals-turning-points-behind-india-back-to-back-t20-world-cup-win-praises-fearless-approach-2026-03-16","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"13 ग्राफिक्स में सूर्यकुमार की अहम बातें: बुमराह-हार्दिक से लेकर धोनी-गंभीर और कोहली-रोहित तक, सब पर बोले SKY","category":{"title":"Cricket","title_hn":"क्रिकेट","slug":"cricket"}}
13 ग्राफिक्स में सूर्यकुमार की अहम बातें: बुमराह-हार्दिक से लेकर धोनी-गंभीर और कोहली-रोहित तक, सब पर बोले SKY
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Swapnil Shashank
Updated Mon, 16 Mar 2026 11:31 AM IST
विज्ञापन
सार
भारतीय टी20 कप्तान सूर्यकुमार यादव ने लगातार दो वर्ल्ड कप जीतने के पीछे की रणनीति और टीम की सोच का खुलासा किया। उन्होंने बताया कि संजू सैमसन का चयन, अभिषेक शर्मा की आक्रामक बल्लेबाजी और युवा खिलाड़ियों की ऊर्जा इस जीत की बड़ी वजह बनी। साथ ही उन्होंने टीम इंडिया की फियरलेस संस्कृति का श्रेय पूर्व कप्तानों को दिया।
सूर्यकुमार यादव का इंटरव्यू
- फोटो : PTI
विज्ञापन
विस्तार
नई दिल्ली में बीसीसीआई के नमन अवॉर्ड्स में भारत की टी20 चैंपियन टीम को सम्मानित किया गया। टीम इंडिया ने इस साल टी20 विश्वकप की ट्रॉफी जीतकर न सिर्फ इतिहास बनाया, बल्कि इतिहास को हराया भी और नया अध्याय लिखा। सूर्यकुमार की अगुआई वाली टीम मेजबान होते हुए टी20 विश्वकप जीतने वाली पहली टीम बनी। साथ ही लगातार दो टी20 विश्वकप जीतने वाली भी पहली टीम बनी। टीम इंडिया ने फाइनल में न्यूजीलैंड की टीम को शिकस्त दी। इस जीत के बाद सूर्यकुमार ने न्यूज एजेंसी पीटीआई को इंटरव्यू दिया है और कई चीजों का खुलासा किया। इस दौरान उन्होंने पूर्व कप्तानों पर भी बातचीत की। साथ ही मौजूदा खिलाड़ियों की सोच के बारे में भी बताया। यह भी बताया कि कौन से खिलाड़ी टीम के अंदर उनके फैसलों का हमेशा समर्थन करते रहे। हम आपको उनके इंटरव्यू की कुछ बातों को ग्राफिक्स में बता रहे हैं।
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन