कभी वीडियो गेम खेले ही नहीं वैभव!: हार्दिक-अभिषेक और संजू ने क्या कहा? रैपिड फायर राउंड में हुए अजब-गजब खुलासे
बीसीसीआई के नमन अवॉर्ड्स 2026 में क्रिकेट सितारों की महफिल सजी, जहां महिला खिलाड़ियों की खूबसूरती और स्टाइल ने सबका ध्यान खींच लिया। समारोह में शुभमन गिल को ‘पॉली उमरीगर क्रिकेटर ऑफ द ईयर’ और स्मृति मंधाना को पांचवीं बार सर्वश्रेष्ठ महिला क्रिकेटर का अवॉर्ड दिया गया।
विस्तार
- अभिषेक शर्मा: युवराज सिंह
- संजू सैमसन: सचिन तेंदुलकर
- हार्दिक पांड्या: वसीम जाफर
- वैभव सूर्यवंशी: ब्रायन लारा और युवराज सिंह
- अभिषेक शर्मा: मुझे लगता है सभी ने यह खेला होगा। क्रिकेट जीरो सेवन, ई.ए स्पोर्ट्स, वह मेरा पहला वीडियो गेम था।
- संजू सैमसन: जीटीए वाई सिटी
- हार्दिक पांड्या: डब्ल्यूडब्ल्यूई (इस पर सब हंसने लगे)
- वैभव सूर्यवंशी: सर मैं वीडियो गेम खेलता ही नहीं हूं।
इस पर हर्षा ने कहा- क्योंकि लोग कहते हैं आपका क्रिकेटिंग गेम वीडियो गेम की तरह ही है। वैभव के जवाब पर ईशान किशन भी हंसते हुए कुछ कहते दिखे।
- अभिषेक शर्मा: एक्टिवा स्कूटी, उससे मैं मैदान पर प्रैक्टिस के लिए जाता था।
- संजू सैमसन: वैगन आर कार
- हार्दिक पांड्या: मारुति 800, कांच पीछे से खुलने वाली।
- वैभव सूर्यवंशी: मैंने सर अभी तक नहीं ली है। (इस पर सब हंसने लगे)
बता दें कि राजस्थान रॉयल्स के युवा स्टार बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को आईपीएल 2025 के बाद सुपर स्ट्राइकर ऑफ द सीजन अवॉर्ड से नवाजा गया था। इस अवॉर्ड के साथ उन्हें टाटा कर्व कार इनाम के तौर पर मिली थी। बिहार के लाल ने इस सत्र में कमाल का प्रदर्शन किया जिसका अब उन्हें फल मिला था। दिलचस्प बात यह है कि वैभव इस कार को चला नहीं पाए। इसका सबसे बड़ा कारण उनकी उम्र है। दरअसल, अभी वह सिर्फ 14 साल के हैं और उनका ड्राइविंग लाइसेंस भी नहीं बना है।
- संजू सैमसन: मेरे लिए वह एक आईपीएल मैच था, जिसका मैं हिस्सा था। कभी अलग से जाकर स्टेडियम में मैच नहीं देखा।
- अभिषेक शर्मा: पसंदीदा मूवी थ्री इडियट्स है, मैंने उस मूवी को काफी एंजॉय किया। और पसंदीदा एक्टर हमेशा बदलता रहता है। यह उस पर निर्भर करता है कि मैं कौन सी मूवी देख रहा हूं।
- संजू सैमसन: रजनीकांत सर की कोई भी मूवी।
- हार्दिक पांड्या: मेरी पसंदीदा फिल्म थोड़ी सी अलग है। मेरी पसंदीदा फिल्म गॉडजिला है। मैंने यह फिल्म हॉल में जाकर सबसे ऊपर वाली सीट पर बैठकर देखी थी। एक्टर नहीं है कोई।
- वैभव सूर्यवंशी: धुरंधर मूवी पसंद है सर।
Champions take on some quick-fire questions! ⚡
— Star Sports (@StarSportsIndia) March 15, 2026
First game? First vehicle? & more ft Hardik Pandya, Abhishek Sharma, Sanju Samson and Vaibhav Sooryavanshi! 🙌 #NamanAwards pic.twitter.com/pj9KDOma68