सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Vaibhav Suryavanshi Picks His Dream IPL Record: Six Sixes in an Over, Chris Gayle’s 175 or Fastest Century?

IPL में कौन सा रिकॉर्ड बनाना चाहेंगे वैभव: छह बॉल पर 6 छक्के, गेल के 175 या सबसे तेज शतक? सूर्यवंशी ने चुना ये

स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Swapnil Shashank Updated Mon, 16 Mar 2026 09:49 AM IST
विज्ञापन
सार

आईपीएल में उभरते बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी से जब पूछा गया कि वह कौन सा रिकॉर्ड बनाना चाहेंगे, एक ओवर में छह छक्के, क्रिस गेल के 175 रन या सबसे तेज शतक. तो उन्होंने दिलचस्प जवाब दिया। सूर्यवंशी ने खुलासा किया कि उनके लिए कौन सा कारनामा सबसे खास होगा।

Vaibhav Suryavanshi Picks His Dream IPL Record: Six Sixes in an Over, Chris Gayle’s 175 or Fastest Century?
वैभव और गेल - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार

नई दिल्ली में आयोजित बीसीसीआई के 'नमन' कार्यक्रम में क्रिकेट के कई सुपरस्टार्स पहुंचे। हाल ही में टी20 विश्वकप जीतने वाली सीनियर भारतीय टीम से लेकर इस साल अंडर-19 विश्वकप जीतने वाली भारतीय टीम तक, सभी टीमों को बोर्ड ने सम्मानित किया। भारत को अंडर-19 विश्वकप जिताने में अहम भूमिका निभाने वाले वैभव सूर्यवंशी भी कार्यक्रम में पहुंचे। इस दौरान मंच का संचालन कर रहे कमेंटेटर हर्षा भोग्ले ने वैभव के सामने कुछ रिकॉर्ड्स रखे और पूछा कि इनमें से कौन से रिकॉर्ड को वह तोड़ना या बनाना चाहेंगे। इस पर वैभव ने जो चुना, उसने सभी का दिल जीत लिया। आइए जानते हैं...
Trending Videos

कौन सा रिकॉर्ड बनाना चाहते हैं वैभव?
एक सेशन में हर्षा भोग्ले के साथ स्टेज पर वैभव, हार्दिक पांड्या, संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा मौजूद थे। इस दौरान हर्षा ने वैभव से कहा, 'तीन चीजें बताता हूं आपको। आप बताइए कि इनमें सबसे बड़ी ख्वाहिश आपकी किस चीज की होगी? एक ओवर में छह छक्के? क्रिस गेल जो आपकी तरह लेफ्ट हैंडेड थे, उन्होंने 175 बनाए थे आईपीएल में? या फिर आईपीएल में सबसे तेज शतक? वैसे दूसरा सबसे तेज शतक किसने किया है, क्या ये आपको पता है?' इस पर वैभव ने जवाब दिया, 'मैंने ही किया है।' इस पर हर्षा ने कहा, 'तो तीन चीजें बताईं, आपकी ख्वाहिश सबसे ज्यादा किस चीज की है?' इस पर वैभव ने जवाब दिया, 'सर ख्वाहिश 175 रन के रिकॉर्ड को तोड़ने का है।'


 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Star Sports India (@starsportsindia)


विज्ञापन
विज्ञापन

वैभव कर सकते हैं कमाल
वैभव हाल फिलहाल में जिस तरह के फॉर्म में दिखे हैं, वह आने वाले समय में गेल का रिकॉर्ड तोड़ दें तो हैरानी नहीं होगी। वैभव आने वाले समय के सुपरस्टार माने जा रहे हैं। उन्होंने आईपीएल में 35 गेंद पर शतक लगाया था, जो कि इस लीग का दूसरा सबसे तेज शतक है। हालांकि, भारतीय बल्लेबाजों में यह सबसे तेज है। सबसे तेज शतक का रिकॉर्ड गेल के नाम है। गेल ने 2013 में आरसीबी से खेलते हुए पुणे वॉरियर्स के खिलाफ 30 गेंद में शतक जड़ा था। वहीं, वैभव ने 2025 में आरआर से खेलते हुए गुजरात टाइटंस के खिलाफ 35 गेंद में शतक जड़ा। तीसरे नंबर पर यूसुफ पठान हैं, जिन्होंने 2010 में आरआर से खेलते हुए मुंबई के खिलाफ 37 गेंद में शतक बनाया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed