फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
IND 1st Inning
377/6 (98.3 ov)
Manav Suthar 0(2)*
Dhruv Jurel 22 (36)
Day 2 - Session 3, India elected to bat

Kuldeep-Vanshika: 'हमेशा साथ रहने का सफर शुरू हुआ', शादी के बाद कुलदीप ने किया पोस्ट; साझा की तस्वीरें

Mon, 16 Mar 2026 02:16 PM IST
Sovit Chaturvedi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Sovit Chaturvedi Updated Mon, 16 Mar 2026 02:16 PM IST
सार

कुलदीप यादव ने वंशिका के साथ शादी के बाद सोशल मीडिया पर तस्वीरें शेयर की हैं। इस दौरान उन्होंने प्यारा सा कैप्शन भी लिखा है। आइए देखते हैं कुलदीप और वंशिका की शादी की तस्वीरें...

विज्ञापन
Indian cricket team spinner Kuldeep Yadav shared a heartfelt post after tying the knot with Vanshika Chaddha
कुलदीप और वंशिका - फोटो : @kuldeep_18
भारतीय टीम के स्टार स्पिनर कुलदीप यादव ने बचपन की दोस्त वंशिका चड्ढा के साथ शादी कर ली है। दोनों का विवाह मसूरी में संपन्न हुआ। शादी के दो दिन बाद कुलदीप ने इंस्टाग्राम पर तस्वीरें शेयर कीं और लिखा कि हमेशा साथ रहने का सफर शुरू हो गया है। कुलदीप ने शादी समारोह की कई तस्वीरें शेयर की हैं जिन्हें काफी पसंद किया जा रहा है। 
Indian cricket team spinner Kuldeep Yadav shared a heartfelt post after tying the knot with Vanshika Chaddha
कुलदीप और वंशिका - फोटो : @kuldeep_18
कई क्रिकेटर हुए थे शामिल
कुलदीप और वंशिका की शनिवार को मसूरी में शादी हुई थी। परिवार और करीबी लोगों की मौजूदगी में यह शादी बेहद खास और निजी समारोह में संपन्न हुई थी। इस विवाह समारोह में दोनों परिवारों के सदस्य, करीबी दोस्त और क्रिकेट जगत से जुड़े कुछ खास मेहमान शामिल हुए। शादी की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर भी तेजी से वायरल हो रही हैं। कुलदीप और वंशिका की शादी में क्रिकेट जगत के कई बड़े सितारे भी शामिल हुए। भारतीय टीम के पूर्व खिलाड़ी मोहम्मद कैफ, स्पिनर युजवेंद्र चहल और पूर्व दिग्गज बल्लेबाज सुरेश रैना समेत कई क्रिकेटरों ने समारोह में शिरकत की। शादी के दौरान मेहमानों ने जमकर मस्ती की और संगीत कार्यक्रम में डांस-म्यूजिक का भी खूब रंग जमा। परिवार और दोस्तों के साथ क्रिकेट सितारों ने नवदंपती को शुभकामनाएं दीं, जिससे पूरा माहौल जश्न और खुशी से भर गया।
Indian cricket team spinner Kuldeep Yadav shared a heartfelt post after tying the knot with Vanshika Chaddha
कुलदीप और वंशिका - फोटो : @kuldeep_18
देहरादून एयरपोर्ट पर आए थे नजर
कुलदीप यादव रविवार को देहरादून के जॉली ग्रांट एयरपोर्ट पर पत्नी वंशिका के साथ नजर आए थे। शादी के बाद दोनों पहली बार साथ दिखे थे। इस दौरान कुलदीप की मां भी उनके साथ थीं। कुलदीप हाल ही में टी20 विश्व कप का खिताब जीतने वाली भारतीय टीम का हिस्सा थे। विश्व कप के ठीक बाद उन्होंने अपने जीवन की नई पारी शुरू की। 28 मार्च से आईपीएल 2026 का सीजन शुरू हो रहा है और कुलदीप यादव इसके लिए अगले कुछ दिनों में दिल्ली कैपिटल्स टीम से जुड़ सकते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Indian cricket team spinner Kuldeep Yadav shared a heartfelt post after tying the knot with Vanshika Chaddha
कुलदीप और वंशिका - फोटो : @kuldeep_18
पिछले साल हुई थी सगाई
कुलदीप और वंशिका की सगाई 4 जून 2025 को लखनऊ के एक होटल में हुई थी। इस निजी समारोह में दोनों परिवारों के अलावा कुलदीप के करीबी दोस्त मौजूद थे। कार्यक्रम में भारतीय क्रिकेटर रिंकू सिंह की मंगेतर और सांसद प्रिया सरोज भी शामिल हुई थीं।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Kuldeep yadav 🇮🇳 (@kuldeep_18)


विज्ञापन
Indian cricket team spinner Kuldeep Yadav shared a heartfelt post after tying the knot with Vanshika Chaddha
कुलदीप और वंशिका - फोटो : @kuldeep_18
कौन हैं वंशिका?
वंशिका चड्ढा कानपुर के श्यामनगर लालबंगला इलाके की रहने वाली हैं। उनके पिता योगेंद्र सिंह चड्ढा एलआईसी में कार्यरत हैं। वंशिका ने सेंट मैरी स्कूल से 2017 में 12वीं पास की थी, जिसके बाद वह आगे की पढ़ाई और नौकरी के लिए ऑस्ट्रेलिया चली गईं। कुलदीप और वंशिका बचपन के दोस्त हैं। समय के साथ उनकी दोस्ती प्यार में बदली और अब दोनों ने शादी के बंधन में बंधकर अपनी नई जिंदगी की शुरुआत कर दी है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed