राज्यसभा चुनाव के लिए बिहार, ओडिशा और हरियाणा की 11 सीटों पर मतदान आज होगा। वहीं, ग्लोबल ग्लैमर की दुनिया में ऑस्कर 2026 का आगाज हो चुका है और रेड कार्पेट पर प्रियंका चोपड़ा अपने पति निक जोनास के साथ छा गईं। राजनीति के दूसरे मोर्चे पर बंगाल चुनाव से जुड़ी बड़ी खबर आई है, चुनाव आयोग ने मुख्य सचिव और गृह सचिव को हटा दिया है। दिल्ली मेट्रो ने ड्राइवरलेस तकनीक में 2025 में दुनिया भर में रिकॉर्ड बनाया। घरेलू मामलों में भी राहत की खबर आई है, एलपीजी बुकिंग घटकर 77 लाख हुई है, जबकि पेट्रोल और डीजल की आपूर्ति स्थिर बनी हुई है और सरकार ने दोहराया कि देश में ईंधन की कोई कमी नहीं है। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...
{"_id":"69b74356cac7491c230cebc3","slug":"top-headline-today-important-and-big-news-stories-of-16-march-2026-updates-on-amar-ujala-2026-03-16","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"TOP News: राज्यसभा की 11 सीटों पर चुनाव आज, पश्चिम बंगाल के मुख्य और गृह सचिव हटाए गए; ऑस्कर 2026 का हुआ आगाज","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
TOP News: राज्यसभा की 11 सीटों पर चुनाव आज, पश्चिम बंगाल के मुख्य और गृह सचिव हटाए गए; ऑस्कर 2026 का हुआ आगाज
Mon, 16 Mar 2026 05:50 AM IST
Shivam Garg
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Shivam Garg
Updated Mon, 16 Mar 2026 05:50 AM IST
विज्ञापन
आज की बड़ी खबरें
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राज्यसभा चुनाव (सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : अमर उजाला
राज्यसभा चुनाव: बिहार-ओडिशा और हरियाणा की 11 सीटों पर वोटिंग आज
राज्यसभा की 11 सीटों के लिए सोमवार को चुनाव कराए जाएंगे। इनमें बिहार की पांच, ओडिशा की चार और हरियाणा की दो सीटें शामिल हैं। नतीजे सोमवार को ही घोषित किए जाएंगे। गौरतलब है कि देशभर में इस बार राज्यसभा की 37 सीटों के लिए चुनाव हो रहे हैं। इनमें से 26 सीटों पर उम्मीदवार पहले ही निर्विरोध चुने जा चुके हैं। पढ़ें एक क्लिक पर...

ऑस्कर अवॉर्ड्स 2026
- फोटो : अमर उजाला
ऑस्कर 2026 का हुआ आगाज
98वें ऑस्कर अवॉर्ड समारोह का आयोजन अमेरिका के हॉलीवुड स्थित डॉल्बी थिएटर में किया जा रहा है। इस साल सेरेमनी में भारतीय अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा बतौर अवॉर्ड प्रेजेंटर शामिल होंगी। यहां 24 कैटेगरी में साल 2025 में रिलीज हुई फिल्मों को सम्मानित किया जाएगा। पढ़ें पूरी खबर...

चुनाव आयोग
- फोटो : अमर उजाला
बंगाल के मुख्य सचिव और गृह सचिव हटाए गए
विधानसभा चुनाव की घोषणा के कुछ ही घंटों के भीतर बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए चुनाव आयोग ने पश्चिम बंगाल के मुख्य सचिव और गृह सचिव को बदलने का फैसला किया है। चुनाव की तारीखों के एलान के बाद रविवार रात आयोग ने यह आदेश जारी किया। आयोग के निर्देश के अनुसार राज्य की मुख्य सचिव नंदिनी चक्रवर्ती को पद से हटा दिया गया है। उनकी जगह अब दुष्यंत नारियावाला को नया मुख्य सचिव बनाया गया है। इसके साथ ही राज्य के गृह सचिव जगदीश प्रसाद मीणा को भी उनके पद से हटा दिया गया है। उनकी जगह संघमित्रा घोष को नया गृह सचिव नियुक्त किया गया है। पढ़ें एक क्लिक पर...

सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Adobe stock
West Asia Crisis: पश्चिम एशिया के लिए आज से शुरू होगी 48 उड़ानें
एअर इंडिया और एअर इंडिया एक्सप्रेस ने घोषणा की है कि सोमवार यानी 16 मार्च को दोनों एयरलाइन्स मिलकर पश्चिम एशिया के लिए कुल 48 शेड्यूल और नॉन-शेड्यूल उड़ानें संचालित करेंगी। एयरलाइन के प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, इन उड़ानों में जेद्दा और मस्कट के लिए शेड्यूल सेवाएं शामिल हैं। पढ़ें पूरी खबर...