{"_id":"69b6ce92a3d52d26fd0f313a","slug":"naman-awards-2026-bcci-felicitates-indias-5-world-cup-winning-teams-2026-03-15","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"BCCI Naman Awards 2026: दिल्ली में सजा चैंपियनों का मंच, बीसीसीआई ने विश्व विजेता टीमों को किया सम्मानित","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
BCCI Naman Awards 2026: दिल्ली में सजा चैंपियनों का मंच, बीसीसीआई ने विश्व विजेता टीमों को किया सम्मानित
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Mayank Tripathi
Updated Sun, 15 Mar 2026 08:52 PM IST
सार
बीसीसीआई के नमन अवॉर्ड्स 2026 समारोह में भारत की हालिया आईसीसी ट्रॉफी जीतने वाली टीमों को सम्मानित किया गया। इस दौरान महिला अंडर-19 टी20 विश्व कप 2025, पुरुष अंडर-19 विश्व कप 2026, चैंपियंस ट्रॉफी 2025, महिला वनडे विश्व कप 2025 और पुरुष टी20 विश्व कप 2026 जीतने वाली टीमों को मंच पर बुलाकर सम्मानित किया गया।
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने दिल्ली में आयोजित नमन अवॉर्ड्स 2026 समारोह में भारत की उन टीमों को सम्मानित किया जिन्होंने हाल के वर्षों में आईसीसी टूर्नामेंट जीतकर देश को गौरवान्वित किया। इस कार्यक्रम में जूनियर, महिला और पुरुष टीमों की ऐतिहासिक उपलब्धियों का जश्न मनाया गया।
Trending Videos
2 of 6
अंडर-19 महिला विश्व कप
- फोटो : ANI
आईसीसी महिला अंडर-19 टी20 विश्व कप 2025
भारतीय महिला अंडर-19 टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए फाइनल में दक्षिण अफ्रीका को नौ विकेट से हराकर खिताब अपने नाम किया। टीम पूरे टूर्नामेंट में आत्मविश्वास और शानदार खेल का प्रदर्शन करती रही और लगातार दूसरी बार यह ट्रॉफी जीतने में सफल रही। भारत ने ग्रुप चरण में वेस्टइंडीज, मलेशिया और श्रीलंका को हराया। इसके बाद सुपर सिक्स चरण में बांग्लादेश और स्कॉटलैंड को मात देकर सेमीफाइनल में जगह बनाई। सेमीफाइनल में भारत ने इंग्लैंड को हराकर फाइनल में प्रवेश किया। फाइनल मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका की टीम भारत के सामने टिक नहीं सकी और भारतीय टीम ने लक्ष्य को आसानी से हासिल करते हुए नौ विकेट से जीत दर्ज की और लगातार दूसरी बार खिताब अपने नाम किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 6
भारतीय अंडर-19 टीम
- फोटो : IANS
अंडर-19 पुरुष विश्व कप 2026
आयुष म्हात्रे की कप्तानी में भारतीय अंडर-19 टीम ने फाइनल में इंग्लैंड को हराकर रिकॉर्ड छठी बार विश्व कप का खिताब जीता। भारत पूरे टूर्नामेंट में अजेय रहा और किसी भी टीम को जीत का मौका नहीं दिया। भारत ने ग्रुप चरण में अमेरिका को छह विकेट से हराया। इसके बाद बांग्लादेश को 18 रन से मात देकर सुपर सिक्स चरण में प्रवेश किया। ग्रुप चरण के अंतिम मुकाबले में भारत ने न्यूजीलैंड को डीएलएस प्रणाली से सात विकेट से हराया। सुपर सिक्स चरण में भारत ने जिम्बाब्वे को 204 रनों के बड़े अंतर से हराया। इसके बाद चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान को 58 रन से हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई। सेमीफाइनल में भारत ने अफगानिस्तान को सात विकेट से हराया। फाइनल मुकाबले में इंग्लैंड को हराकर भारतीय टीम ने खिताब अपने नाम किया। पूरे टूर्नामेंट में वैभव सूर्यवंशी, आयुष म्हात्रे और अभिज्ञान कुंडू ने शानदार प्रदर्शन किया।
4 of 6
चैंपियंस ट्रॉफी 2025
- फोटो : ANI
चैंपियंस ट्रॉफी 2025
भारत ने चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के फाइनल में न्यूजीलैंड को चार विकेट से हराकर खिताब अपने नाम किया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड ने 50 ओवर में सात विकेट पर 251 रन बनाए थे। जवाब में भारत ने 49 ओवर में छह विकेट गंवाकर लक्ष्य हासिल कर लिया। रोहित शर्मा ने 76 रन की कप्तानी पारी खेलकर टीम को मुश्किल स्थिति से बाहर निकाला और जीत की राह दिखाई। भारत इस पूरे टूर्नामेंट में अजेय रहा। टीम ने ग्रुप चरण में बांग्लादेश, पाकिस्तान और न्यूजीलैंड को हराया। इसके बाद सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया को हराकर फाइनल में प्रवेश किया और फाइनल में न्यूजीलैंड को हराकर खिताब अपने नाम कर लिया।
विज्ञापन
5 of 6
महिला वनडे विश्व कप 2025
- फोटो : ANI
महिला वनडे विश्व कप 2025
भारत की महिला टीम ने इतिहास रचते हुए महिला वनडे विश्व कप 2025 के फाइनल में दक्षिण अफ्रीका को 52 रन से हराकर पहली बार यह प्रतिष्ठित खिताब जीता। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में सात विकेट पर 298 रन बनाए थे। जवाब में दक्षिण अफ्रीका की टीम 246 रन पर सिमट गई। भारतीय ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा ने शानदार गेंदबाजी करते हुए पांच विकेट लिए और मैच का रुख भारत की ओर मोड़ दिया। दक्षिण अफ्रीका की कप्तान लॉरा वोल्वार्ट ने 101 रन की पारी खेली, लेकिन वह टीम को जीत नहीं दिला सकीं। महिला वनडे विश्व कप का पहला टूर्नामेंट 1973 में खेला गया था और 52 साल बाद भारत ने पहली बार यह खिताब अपने नाम किया।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।