सब्सक्राइब करें

इंग्लैंड क्रिकेट में बवाल: इस स्टार ने टीम से बाहर किए जाने पर निकाली भड़ास; मैकुलम पर क्यों लगाए गंभीर आरोप?

स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Swapnil Shashank Updated Tue, 17 Mar 2026 01:10 PM IST
सार

इंग्लैंड के ऑलराउंडर लियाम लिविंगस्टोन ने टीम प्रबंधन पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि उन्हें टीम से बाहर करने के फैसले की जानकारी केवल एक छोटे फोन कॉल से दी गई। लिविंगस्टोन ने कोच ब्रैंडन मैकुलम और रॉब की पर संवाद और सम्मान की कमी का आरोप लगाया।

विज्ञापन
Liam Livingstone Makes Explosive Allegations Against Brendon McCullum, ECB Over Lack of Respect, Communication
लिविंगस्टोन ने मैकुलम पर गंभीर आरोप लगाए - फोटो : ANI
इंग्लैंड के ऑलराउंडर लियाम लिविंगस्टोन ने टीम प्रबंधन पर गंभीर आरोप लगाते हुए बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने कहा कि मौजूदा कोचिंग सेट-अप में खिलाड़ियों के साथ सही संवाद और सम्मान की कमी है। लिविंगस्टोन ने यह भी संकेत दिया कि मौजूदा व्यवस्था में उनकी इंग्लैंड टीम में वापसी मुश्किल हो सकती है। ईएसपीएन-क्रिकइन्फो को दिए इंटरव्यू में लिविंगस्टोन ने टीम से बाहर किए जाने की प्रक्रिया और उससे जुड़े अनुभवों को साझा किया, जिसने इंग्लैंड क्रिकेट में नई बहस छेड़ दी है।


लिविंगस्टोन ने अपना पिछला अंतरराष्ट्रीय मैच फरवरी 2025 में भारत के खिलाफ खेला था। यह एक टी20 मैच था। इसके बाद से इंग्लैंड के टी20 सेटअप में उनकी जगह विल जैक्स खेल रहे हैं। जैक्स ने हाल ही में हुए टी20 विश्वकप में भी शानदार प्रदर्शन किया था। ऐसे में लिविंगस्टोन की वापसी की उम्मीदें बेहद कम हैं।
 
Trending Videos
Liam Livingstone Makes Explosive Allegations Against Brendon McCullum, ECB Over Lack of Respect, Communication
लिविंगस्टोन ने मैकुलम पर गंभीर आरोप लगाए - फोटो : ANI
'फोन पर दी गई टीम से बाहर होने की खबर'
लिविंगस्टोन ने बताया कि मार्च 2025 में खराब फॉर्म के कारण उन्हें टीम से बाहर कर दिया गया था। हालांकि, जिस तरीके से उन्हें यह सूचना दी गई, उससे वह काफी हैरान थे। उन्होंने कहा कि इंग्लैंड के मुख्य कोच ब्रैंडन मैकुलम का फोन आया और वह कॉल एक मिनट से भी कम समय का था।

लिविंगस्टोन ने कहा, 'मैंने पूछा कि मुझे क्यों बाहर किया गया। उन्होंने कहा कि वे किसी और को मौका देना चाहते हैं। यह बात बैज (मैकुलम) ने कही थी। चयनकर्ता ल्यूक राइट ने मुझसे संपर्क नहीं किया और कप्तान हैरी ब्रूक ने सिर्फ एक मैसेज भेजा।' उनका मानना है कि इस घटना ने टीम के माहौल को लेकर उनकी सोच बदल दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Liam Livingstone Makes Explosive Allegations Against Brendon McCullum, ECB Over Lack of Respect, Communication
लियाम लिविंगस्टोन - फोटो : IPL
ईसीबी प्रबंधन पर भी उठाए सवाल
लिविंगस्टोन ने इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड के प्रबंध निदेशक रॉब की पर भी संवाद की कमी का आरोप लगाया। उन्होंने कहा, 'कीसी (रॉब की) ने कुछ नहीं कहा। उन्होंने बस इतना कहा कि गर्मियों में बात करेंगे। मैंने एक दिन उन्हें फोन किया तो उन्होंने कहा कि वह लॉफबोरो में टेस्ट कैंप में व्यस्त हैं। इसके बाद सितंबर के अंत तक उनसे कोई बात नहीं हुई।' लिविंगस्टोन के मुताबिक, यह अनुभव उनके लिए आंखें खोल देने वाला था।
Liam Livingstone Makes Explosive Allegations Against Brendon McCullum, ECB Over Lack of Respect, Communication
लिविंगस्टोन ने मैकुलम पर गंभीर आरोप लगाए - फोटो : ANI
'अगर टीम में हो तो सब ठीक, नहीं तो कोई परवाह नहीं'
इंग्लैंड के इस ऑलराउंडर का कहना है कि मौजूदा टीम माहौल में खिलाड़ियों के साथ व्यवहार काफी अलग-अलग है। उन्होंने कहा, 'उस अनुभव ने मुझे यह एहसास कराया कि अगर आप टीम में हैं तो सब ठीक है, लेकिन अगर आप टीम से बाहर हैं तो किसी को आपकी परवाह नहीं होती।' हालांकि, उन्होंने यह भी कहा कि इस अनुभव के बाद उन्होंने अपने खेल का आनंद लेना शुरू कर दिया।
विज्ञापन
Liam Livingstone Makes Explosive Allegations Against Brendon McCullum, ECB Over Lack of Respect, Communication
लिविंगस्टोन ने मैकुलम पर गंभीर आरोप लगाए - फोटो : ANI
'तुम बहुत ज्यादा परवाह करते हो'
लिविंगस्टोन ने 2025 के चैंपियंस ट्रॉफी के दौरान अपने संघर्षों का भी जिक्र किया। उन्होंने बताया कि जब उन्होंने कोचिंग स्टाफ से मदद मांगी तो उन्हें अलग ही जवाब मिला। उन्होंने कहा, 'मैं मदद मांग रहा था, लेकिन मुझे यही कहा गया कि मैं बहुत ज्यादा परवाह करता हूं और मुझे थोड़ा शांत रहना चाहिए, सब कुछ अपने आप ठीक हो जाएगा।' लिविंगस्टोन का मानना है कि जब प्रदर्शन अच्छा नहीं होता, तो खिलाड़ी का चिंतित होना स्वाभाविक है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed