{"_id":"69bab4c397577e16db0813fd","slug":"30-goats-died-due-to-lightning-in-narnaul-2026-03-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haryana: नारनौल में बिजली गिरने से बड़ा हादसा, 30 बकरियों की मौत; लाखों का नुकसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haryana: नारनौल में बिजली गिरने से बड़ा हादसा, 30 बकरियों की मौत; लाखों का नुकसान
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Published by: शाहिल शर्मा
Updated Wed, 18 Mar 2026 07:53 PM IST
विज्ञापन
सार
नारनौल के खेड़की गांव में बिजली गिरने से 30 बकरियों की मौत हो गई। बुधवार शाम यह हादसा हुआ।
30 बकरियों की मौत
- फोटो : संवाद
विज्ञापन
विस्तार
हरियाणा के नारनौल के तहत आने वाले खेड़की गांव में बुधवार शाम करीब 5 बजे मौसम अचानक खराब होने के दौरान आसमानी बिजली गिरने से बड़ा हादसा हो गया। खेतों में चर रही करीब 30 बकरियों की इस हादसे में मौत हो गई। घटना के बाद पूरे गांव में हड़कंप मच गया।
Trending Videos
जानकारी के मुताबिक खेड़की निवासी दयाराम सुबह अपनी बकरियों को चराने के लिए खेतों में गया था। शाम के समय अचानक तेज हवा, बादल और गर्जना के साथ मौसम बिगड़ गया। इसी दौरान आसमानी बिजली गिरने से उसकी करीब 30 बकरियां बिजली की चपेट में आ गईं और सभी की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
स्थानीय निवासी सुनील कुमार ने बताया कि दयाराम ने हाल ही में करीब 60 हजार रुपये में दो बकरे खरीदे थे, जो इस हादसे में मारे गए। कुल मिलाकर उसे तीन लाख रुपये से अधिक का नुकसान हुआ है। घटना की सूचना मिलते ही ग्रामीण मौके पर पहुंचे और हालात का जायजा लिया। ग्रामीणों ने प्रशासन से पीड़ित को उचित मुआवजा देने की मांग की है। वहीं, बदलते मौसम को देखते हुए लोगों से सतर्क रहने की अपील की है।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन