{"_id":"6acfce3bb601d906820e4429","slug":"a-massive-fire-broke-out-in-a-transformer-at-the-132-kv-substation-causing-power-outages-in-the-city-jind-news-c-199-1-sroh1009-162162-2026-10-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: 132 केवी सब स्टेशन में ट्रांसफार्मर में लगी भीषण आग, शहर की बिजली गुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: 132 केवी सब स्टेशन में ट्रांसफार्मर में लगी भीषण आग, शहर की बिजली गुल
विज्ञापन
नरवाना। नरवाना स्थित 132 केवी बिजली सब स्टेशन में बुधवार रात एक ट्रांसफार्मर में अचानक भीषण आग लग गई। आग कोे बुझाने के लिए नरवाना के साथ-साथ जींद से भी दमकल विभाग की गाड़ियां बुलानी पड़ीं। करीब 7 से 8 दमकल गाड़ियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
जानकारी के अनुसार, ट्रांसफार्मर में आग लगने के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आग की तीव्रता को देखते हुए दमकल विभाग की टीमों ने लगातार प्रयास किए। ट्रांसफार्मर में मौजूद तेल या अन्य ज्वलनशील सामग्री के जलने के कारण आग पर तुरंत काबू पाना मुश्किल हो रहा था। ज्वलनशील सामग्री के काफी हद तक जलने और आग की तीव्रता कम होने के बाद उसे बुझाने में मदद मिली।
लगने की घटना के बाद नरवाना शहर की बिजली आपूर्ति भी ठप हो गई। बिजली बंद होने से शहरवासियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। फिलहाल वीरवार तक तक बिजली आपूर्ति बहाल होने की संभावना नहीं है। ऐसे में लोगों को इन्वर्टर की बैटरी का सावधानी से इस्तेमाल करने की सलाह दी जा रही है। आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है।
विज्ञापन
बिजली निगम के एसडीओ महेश ने बताया कि 132 केवी बिजली सब स्टेशन में आग लगने से शहर की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। आपूर्ति बहाल करने के प्रयास किए जा रहे हैं। जल्द ही वैकल्पिक व्यवस्था कर बिजली चालू करने की उम्मीद है। लोगों को परेशानी न हो, इसके लिए प्रयास जारी हैं।