सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Bar Council elections today, 158 candidates in the fray

Jind News: बार काउंसिल के चुनाव आज, 158 उम्मीदवार मैदान में

Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 18 Mar 2026 12:42 AM IST
विज्ञापन
Bar Council elections today, 158 candidates in the fray
17जेएनडी41: जिला बार में चुनाव के लिए की गई तैयारी व जानकारी देते अ​धिवक्ता। स्रोत : अ​धिवक्ता - फोटो : 1
विज्ञापन
जींद। पंजाब एंड हरियाणा बार काउंसिल के चुनाव बुधवार को होंगे। इसमें प्रदेशभर के साथ-साथ जिले के अधिवक्ता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। चुनाव को लेकर जिला बार परिसर में सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। सुबह नौ बजे से शाम पांच बजे तक मतदान होगा।
Trending Videos

चुनाव के लिए सुपरीवाइजर, पोलिंग अधिकारी नियुक्त, सहायक पोलिंग अधिकारी व हेल्पर की नियुक्ति की गई है। मतदान शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए दो पोलिंग स्टेशन में छह कंपार्टमेंट बनाए गए हैं। इस बार चुनाव में कुल 158 उम्मीदवार अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। इनमें से 23 उम्मीदवारों का चयन बार काउंसिल के सदस्य के रूप में किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

खास बात यह है कि इनमें पांच सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित हैं। जिले में कुल 1359 मतदाता पंजीकृत हैं जो मतदान प्रक्रिया में हिस्सा लेंगे। मतदान के दौरान पारदर्शिता और निष्पक्षता बनाए रखने के लिए चुनाव अधिकारियों द्वारा विशेष प्रबंध किए गए हैं। पोलिंग स्टेशनों पर सुरक्षा के भी पर्याप्त इंतजाम किए गए हैं, ताकि किसी प्रकार की अव्यवस्था न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed