सब्सक्राइब करें

Delhi Fire: 30 मिनट की देरी, मशीनों ने भी नहीं दिया साथ, दमकल की लापरवाही न होती तो बच सकती थीं नौ जिंदगियां

अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली Published by: Sharukh Khan Updated Wed, 18 Mar 2026 02:16 PM IST
सार

दिल्ली के पालम में इमारत में भयंकर आग लग गई। अग्निकांड में तीन बच्चों समेत परिवार के नौ सदस्य की मौत की मौत हो गई, जबकि दो घायल हो गए। दमकलकर्मियों पर देर से आने के गंभीर आरोप लगे हैं। इसके साथ दमकल विभाग की मशीनों ने करीब आधा घंटे तक काम नहीं किया। 

विज्ञापन
Delhi Palam Fire Massive Fire in Building in Delhi Palam many Family Members Dead Including Three Children,
Delhi Palam Fire - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
देश की राजधानी में भीषण अग्निकांड हुआ। दक्षिण-पश्चिम दिल्ली के पालम क्षेत्र में बुधवार सुबह एक बहुमंजिला आवासीय इमारत में आग लगने से एक परिवार के नौ सदस्य की मौत हो गई। जिनमें तीन बच्चे शामिल हैं। तीन अन्य घायल हुए हैं, जिनमें से दो ने आग से बचने के लिए राम चौक मार्केट, पलम मेट्रो स्टेशन के पास इमारत से कूदने का प्रयास किया था।

पांच मंजिला इमारत में ग्राउंड और पहली मंजिल पर कपड़ा और कॉस्मेटिक शोरूम था, जबकि शोरूम के मालिक राजेन्द्र कश्यप का परिवार दूसरी और तीसरी मंजिल पर रहता था। आग लगने की सूचना सुबह 7:04 बजे पलम गांव थाने को मिली, जिसके बाद मौके पर राहत और बचाव टीम भेजी गई।
 
Trending Videos
Delhi Palam Fire Massive Fire in Building in Delhi Palam many Family Members Dead Including Three Children,
दिल्ली के पालम में इमारत में भयंकर आग लगी - फोटो : भूपिंदर सिंह
इमारत से बचाए गए लोगों में से नौ को अस्पताल में मृत घोषित किया गया। मृतकों में प्रवेश (33), कमल (39), आशु (35), लाडो (70), हिमांशी (22), दीपिका (28) और तीन लड़कियां (15 और 6 वर्ष) शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Delhi Palam Fire Massive Fire in Building in Delhi Palam many Family Members Dead Including Three Children,
दिल्ली के पालम में इमारत में भयंकर आग लगी - फोटो : भूपिंदर सिंह
अनिल (32) और एक दो वर्षीय बच्ची का इलाज चल रहा है, जबकि सचिन (29) को सफदरजंग अस्पताल में 25 प्रतिशत जलन के साथ इलाज किया जा रहा है। करीब 30 फायर टेंडर और 11 एम्बुलेंस के साथ पुलिस, BSES, एयर फोर्स पुलिस और NDRF के कर्मियों को राहत और बचाव अभियान में लगाया गया।

Delhi Palam Fire Massive Fire in Building in Delhi Palam many Family Members Dead Including Three Children,
दिल्ली के पालम में इमारत में भयंकर आग लगी - फोटो : भूपिंदर सिंह
मौके से मिली वीडियो फुटेज में इमारत से धुएं के मोटे बादल उठते और आग की लपटें दिखाई दे रही थीं, जबकि दमकलकर्मी संकरी गलियों और धुएं से भरे इंटीरियर्स में प्रवेश कर लोगों को सुरक्षित निकालने का प्रयास कर रहे थे।

विज्ञापन
Delhi Palam Fire Massive Fire in Building in Delhi Palam many Family Members Dead Including Three Children,
दिल्ली में इमारत में लगी आग - फोटो : अमर उजाला
अधिकारियों ने कहा कि आग को काबू में कर लिया गया है। क्षेत्र को घेर लिया गया है और फॉरेंसिक टीम को मौके पर बुलाया गया है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed