{"_id":"69ba6c2ac4a9fc4806058788","slug":"delhi-fire-news-fire-continued-to-spread-due-to-thinner-nail-polish-remover-and-flammable-substances-2026-03-18","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Delhi Fire: थिनर, नेल पॉलिश रिमूवर और..., सामने आया आग लगने का कारण, इसलिए मिनटों में ही लपटों में घिरी इमारत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi Fire: थिनर, नेल पॉलिश रिमूवर और..., सामने आया आग लगने का कारण, इसलिए मिनटों में ही लपटों में घिरी इमारत
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
Published by: Sharukh Khan
Updated Wed, 18 Mar 2026 03:33 PM IST
सार
दिल्ली के पालम में आग लगने का कारण सामने आया गया है। अग्निकांड में नौ लोगों की मौत हो गई, जबकि कई घायल हैं। आग शॉर्ट सर्किट के कारण लगी। यह आशंका भी जताई जा रही है कि इमारत के सबसे ऊपरी हिस्से में लगे सोलर पैनल के नीचे लगे बिजली के उपकरणों में शॉर्ट सर्किट हुआ, जिसने आग की चिंगारी को भड़काया।
विज्ञापन
1 of 10
Delhi Fire
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
Link Copied
राजधानी दिल्ली के दक्षिण-पश्चिम दिल्ली के पालम क्षेत्र में बुधवार सुबह एक बहुमंजिला आवासीय इमारत में लगी भीषण आग ने एक ही परिवार के नौ सदस्यों की जान ले ली। इस हृदयविदारक घटना में तीन मासूम बच्चों सहित कुल नौ लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि तीन अन्य घायल हुए हैं। घायलों में से दो ने आग से बचने के लिए इमारत से छलांग लगा दी थी।
घटना का भयावह मंजर
यह दुखद हादसा पालम मेट्रो स्टेशन के पास राम चौक मार्केट में स्थित पांच मंजिला इमारत में तड़के लगभग 6:40 बजे हुआ। इमारत के बेसमेंट और ग्राउंड फ्लोर पर एक कपड़ा और कॉस्मेटिक शोरूम था, जबकि दूसरी और तीसरी मंजिल पर शोरूम के मालिक राजेंद्र कश्यप का परिवार रहता था।
Trending Videos
2 of 10
Delhi Fire News
- फोटो : अमर उजाला
आग इतनी तेजी से फैली कि देखते ही देखते उसने विकराल रूप धारण कर लिया और पूरी इमारत धुएं के गुबार में ढक गई। सुबह के समय जब अधिकांश लोग गहरी नींद में सो रहे थे, तब आग लगने से अफरा-तफरी का माहौल बन गया और लोगों को बचने का मौका तक नहीं मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 10
दिल्ली में इमारत में लगी आग
- फोटो : अमर उजाला
आग लगने की सूचना सुबह 7:04 बजे पालम गांव थाने को मिली, जिसके बाद तुरंत राहत और बचाव दल मौके पर रवाना किया गया। घटनास्थल पर पहुंचने पर, दमकलकर्मियों ने सात घायलों को, जिनमें तीन बच्चे भी शामिल थे, सुरक्षित बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाया।
4 of 10
दिल्ली में इमारत में लगी आग
- फोटो : अमर उजाला
आग लगने के शुरुआती दौर में अपनी जान बचाने के लिए इमारत से कूदने वाले दो लोगों को भी इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। हालांकि, तमाम प्रयासों के बावजूद, नौ लोगों की जान नहीं बचाई जा सकी।
विज्ञापन
5 of 10
दिल्ली के पालम में इमारत में भयंकर आग लगी
- फोटो : भूपिंदर सिंह
मृतकों की पहचान और घायलों की स्थिति
इस भीषण अग्निकांड में मारे गए लोगों में प्रवेश (33), कमल (39), आशु (35), लाडो (70), हिमांशी (22), दीपिका (28) और तीन लड़कियां (15 और 6 वर्ष) शामिल हैं। वहीं, अनिल (32) और एक दो वर्षीय बच्ची का इलाज चल रहा है। सचिन (29) को 25 प्रतिशत जलन के साथ सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।