सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   A man was stabbed to death for protesting against robbery.

Murder: लूटपाट के विरोध पर पार्क में चाकू से गोदकर हत्या, हमलावर भी घायल; दो नाबालिग समेत चार पकड़े गए

अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Wed, 18 Mar 2026 02:08 AM IST
विज्ञापन
सार

पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर दो नाबालिग समेत चार आरोपियों को पकड़ लिया है

A man was stabbed to death for protesting against robbery.
demo - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

सुल्तानपुरी इलाके में मंगलवार तड़के लूटपाट के विरोध पर बदमाशों ने एक शख्स पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर हत्या कर दी। मृतक की शिनाख्त राजिंदर सिंह (40) के रूप में हुई। मृतक तड़के बीड़ी पीने के लिए पार्क में गए थे, जहां बदमाशों ने उनसे लूटपाट का प्रयास किया। चाकू लगने के बाद घायल पीड़ित किसी तरह घर के पास आकर गिर गए। जिसे परिवार वालों ने अस्पताल में भर्ती कराया। जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर दो नाबालिग समेत चार आरोपियों को पकड़ लिया है। जिसमें राज नाम का आरोपी भी घायल हुआ है और उसका सफदरजंग अस्पताल में इलाज चल रहा है।
Trending Videos


जानकारी के मुताबिक राजिंदर सिंह अपनी पत्नी सुरिंदर कौर और परिवार के अन्य सदस्यों के साथ ई ब्लॉक सुल्तानपुरी में रहते थे। उनकी पत्नी ने बताया कि रोज की तरह वह तड़के करीब तीन बजे बीड़ी पीने के लिए घर से सामने स्थित पार्क में गए थे। उनके पास मोबाइल और एक हजार रुपये थे। कुछ देर बाद अचानक शोर शराबा हुआ और उसके पति ने उसे आवाज लगाई। वह भागकर बाहर आई। घर के बाहर उनका पति जमीन पर गिरे थे और उनके शरीर पर चाकू के कई घाव थे। उनके पेट से अंतड़ियां बाहर निकली हुई थीं। उन्होंने बताया कि कुछ लोगों ने उनसे लूटपाट करने की कोशिश की, विरोध करने पर उनलोगों ने उसपर हमला कर दिया। परिवार वालों ने उन्हें तुरंत पास के संजय गांधी अस्पताल लेकर गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाहरी जिला पुलिस उपायुक्त विक्रम सिंह ने बताया कि संजय गांधी अस्पताल से पुलिस को चाकू लगने के बाद राजिंदर सिंह को अस्पताल में भर्ती कराए जाने की जानकारी मिली। वह बयान देने की हालत में नहीं था। उसके पेट में चाकू के कई घाव थे। इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में कर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने मौके पर क्राइम और फोरेंसिक टीम को बुलाया। टीम ने वहां छानबीन करने के बाद साक्ष्य हासिल किए। पुलिस ने मृतक की पत्नी के बयान पर हत्या का मामला दर्ज कर लिया।

पुलिस ने घटनास्थल के आस पास के सीसीटीवी कैमरे की जांच करने के बाद दो हमलावरों रतन विहार सुल्तानपुरी निवासी राज और एफ ब्लॉक सुल्तानपुरी निवासी करण को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अधिकारी ने बताया कि लूटपाट या फिर विवाद की वजह से घटना हुई है, इसकी जांच पड़ताल की जा रही है। वारदात के दौरान एक आरोपी राज को भी हाथ में चाकू लगा है। पुलिस ने इनके निशानदेही पर वारदात में शामिल दो नाबालिगों को भी पकड़ लिया है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है।

परिवार वालों ने अस्पताल पर लगाया लापरवाही का आरोप
मृतक राजिंदर सिंह के साले परमिंदर सिंह ने आरोप लगाया कि वह अपने जीजा को घायल अवस्था में लेकर संजय गांधी अस्पताल पहुंचे। उनकी अंतड़ियां बाहर निकली हुई थी। वह छटपटा रहे थे, इस दौरान डॉक्टर और नर्स उन्हें सुई लगाने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन वह इसमें कामयाब नहीं हो रहे थे। उनका आरोप है कि उनलोगों ने उसे तड़पते हुए छोड़कर चले गए। करीब एक घंटे के बाद उनकी आंखे बंद होने लगी, तब डॉक्टरों को बुलाया गया और डॉक्टरों ने दिखावे के लिए उन्हें बचाने का प्रयास करने के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed