{"_id":"69ba254a3c71ec61ea05cdc8","slug":"a-massive-fire-has-broken-out-in-delhi-s-sadh-nagar-2026-03-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi Fire: साध नगर में इमारत में लगी भीषण आग, तीन बच्चों समेत सात लोगों की मौत; मजिस्ट्रियल जांच का आदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi Fire: साध नगर में इमारत में लगी भीषण आग, तीन बच्चों समेत सात लोगों की मौत; मजिस्ट्रियल जांच का आदेश
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: Vijay Singh Pundir
Updated Wed, 18 Mar 2026 11:25 AM IST
विज्ञापन
सार
दिल्ली के पालम इलाके में बुधवार सुबह एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। यहां एक चार मंजिला इमारत में भीषण आग में जलकर सात लोगों की मौत हो गई है। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की 30 गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं और राहत-बचाव कार्य शुरू कर दिया गया।
Delhi Fire News
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
दिल्ली के दक्षिण-पश्चिमी जिले के पालम इलाके के साध नगर में एक इमारत में भीषण आग लगने की घटना सामने आई है। आग की इस घटना में से सात लोगों की मौत हो गई है। आग पर काबू पाने के लिए दमकल विभाग की 30 गाड़ियां मौके पर मौजूद हैं और आग पर काबू पाने का काम जारी है।
Trending Videos
जानकारी के मुताबिक, आग लगने की इस घटना की शुरुआत सुबह हुई, जब ग्राउंड फ्लोर पर स्थित कॉस्मेटिक की दुकान में आग लगी। आग तेजी से ऊपरी मंजिलों तक फैल गई। आग तेजी से फैली और इमारत के अंदर धुएं का गुबार छा गया। इस कारण अंदर रह रहे लोग बाहर नहीं निकल पाए और मदद के लिए पुकारने लगे। कुछ लोग इमारत से नीचे कूद गए। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की 30 गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं और राहत-बचाव कार्य शुरू कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सात लोगों की हुई मौत
दमकल विभाग के अनुसार, सुबह करीब 7 बजे पालम मेट्रो स्टेशन के पास गली नंबर-2 स्थित एक बिल्डिंग के घर में आग लगने की कॉल मिली थी। सूचना मिलते ही तुरंत 30 दमकल की गाड़ियां मौके पर रवाना की गईं। सात घायल (जिनमें 3 बच्चे शामिल हैं) को दमकलकर्मियों द्वारा बाहर निकाला गया और अस्पताल ले जाया गया। दो व्यक्ति आग लगने के शुरुआती चरण में इमारत से कूद गए थे और उन्हें भी अस्पताल ले जाया गया। तीन बच्चों समेत सात लोगों की मौत हो गई है। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है।
सीएम रेखा गुप्ता ने मजिस्ट्रेट जांच के आदेश दिए
सीएम रेखा गुप्ता ने कहा कि पालम में बहुमंजिला आवासीय इमारत में लगी आग की दुर्भाग्यपूर्ण घटना के बारे में जानकर गहरा दुख हुआ। जिला प्रशासन, दिल्ली फायर सर्विस विभाग और दिल्ली पुलिस बचाव अभियान का नेतृत्व कर रहे हैं। घटना की जांच के लिए मजिस्ट्रियल जांच के आदेश दिए गए हैं। सभी की सुरक्षा के लिए प्रार्थना करती हूं।
दिल्ली के उपराज्यपाल ने जताया दुख
पालम मेट्रो स्टेशन के पास एक रिहायशी इमारत में लगी आग की घटना पर दिल्ली के उपराज्यपाल तरनजीत सिंह संधू ने दुख जताया है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, 'पालम मेट्रो स्टेशन के पास एक रिहायशी इमारत में लगी आग की घटना से मैं बेहद दुखी हूं। मेरी संवेदनाएं इस दुखद घटना से प्रभावित लोगों के साथ हैं। राहत और बचाव कार्य पर लगातार नजर रखी जा रही है और सभी जरूरी मदद उपलब्ध कराई जा रही है।