सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   There will be heavy rain in Delhi NCR for three days

दिल्ली-NCR में वापस निकलने वाले हैं कंबल!: तीन दिन होगी झमाझम बारिश, 40KM प्रति घंटा की गति से चलेगी हवा

संवाद न्यूज एजेंसी, नई दिल्ली Published by: Akash Dubey Updated Tue, 17 Mar 2026 11:05 PM IST
विज्ञापन
सार

आगामी सात दिनों तक दिल्ली का मौसम बदलता रहेगा। 18 मार्च को हल्की बारिश व बूंदाबांदी की संभावना है। 19-20 मार्च के लिए बारिश का यलो अलर्ट है, जिससे ठंडक बढ़ेगी।

There will be heavy rain in Delhi NCR for three days
दिल्ली एनसीआर में बदलने वाला है मौसम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

दिल्ली में फिर से सुबह-शाम चल रही ठंडी हवाओं ने लोगों को खासा परेशान किया है। मौसम विभाग के अनुमान के अनुसार आगामी सात दिनों में दिल्ली का मौसम बदलता रहेगा। ऐसे में 18 मार्च यानी कल बुधवार को बादल छाए रहेंगे। इस दौरान हल्की बारिश व बूंदाबांदी की संभावना है। बिजली भी कड़क सकती है। इस दौरान तेज सतही हवाएं 20-30 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से चलेंगी, जिनकी गति रात में 40 किमी प्रतिघंटा तक पहुंच सकती है। मौसम विभाग ने 19 और 20 मार्च को बारिश का यलो अलर्ट भी जारी किया है। इससे आने वाले दिनों में ठंडक का अहसास होगा। 

Trending Videos

बादल और सूरज के बीच चला लुकाछिपी का खेल
मौसम विभाग के अनुसार, मंगलवार को एक और नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो गया। ऐसे में इसका असर बुधवार सुबह देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग के अनुसार, 21 से 23 मार्च तक मौसम अपेक्षाकृत स्थिर रहेगा। आसमान में आंशिक बादल रहेंगे और तेज बारिश की संभावना कम रहेगी। इस दौरान दिन का तापमान 29-32 और रात का 14-18 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है।

विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, मंगलवार को दिनभर बादल और सूरज के बीच लुकाछिपी का खेल चलता रहा। इस दौरान हवा भी चली। इससे लोगों को दिन में अधिक गर्मी का अहसास नहीं हुआ। मौसम विभाग के अनुसार, इस दौरान अधिकतम तापमान 31.6 और न्यूनतम 15.8 डिग्री दर्ज हुआ। दिल्ली में अधिकतम आर्द्रता 85 प्रतिशत और न्यूनतम आर्द्रता 37 प्रतिशत रही। मौसम विभाग के अनुसार, रिज में 31.7, आया नगर और लोधी रोड में 31 और पालम में 29.7 अधिकतम पारा दर्ज किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed