{"_id":"69ba1046e92bb349690bab05","slug":"delhi-police-arrested-two-criminals-involved-in-arms-smuggling-2026-03-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi: बुलंदशहर से ला रहे थे दिल्ली में हथियार, दो आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने तीन पिस्टल व कारतूस किए बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi: बुलंदशहर से ला रहे थे दिल्ली में हथियार, दो आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने तीन पिस्टल व कारतूस किए बरामद
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: Vijay Singh Pundir
Updated Wed, 18 Mar 2026 08:09 AM IST
विज्ञापन
सार
पुलिस पकड़े गए दोनों आरोपियों से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है। इन हथियारों का सोर्स पता करने का प्रयास किया जा रहा है। दोनों आरोपियों को रिमांड पर लेकर उनसे पूछताछ की जा रही है।
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन
विस्तार
उत्तर-पूर्वी जिला के स्पेशल स्टाफ ने हथियारों की तस्करी करने वाले दो बदमाशों को दबोचा है। आरोपियों की पहचान सीलमपुर, दिल्ली निवासी मोहम्मद सुहेल (20) और मोहल्ला, बारादरी, खुर्जा, बुलंदशहर निवासी असान उर्फ अहसान (28) के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों के पास से तीन पिस्टल व कुल 25 कारतूस बरामद किए हैं। आरोपी खुर्जा से हथियार लाकर दिल्ली-एनसीआर में बदमाशों को सप्लाई कर रहे थे।
पुलिस पकड़े गए दोनों आरोपियों से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है। इन हथियारों का सोर्स पता करने का प्रयास किया जा रहा है। दोनों आरोपियों को रिमांड पर लेकर उनसे पूछताछ की जा रही है। उत्तर-पूर्वी जिला के पुलिस उपायुक्त आशीष मिश्रा ने बताया 12 मार्च को उनकी टीम को खबर मिली थी कि हथियारों की डिलीवरी लेकर एक बदमाश वेलकम के झील पार्क के पास आने वाला है। खबर मिलने के बाद स्पेशल स्टाफ की टीम ने एक टीम का गठन किया। इसके बाद आरोपी को दबोच लिया गया।
उसके पास से दो पिस्टल और 20 कारतूस बरामद हुए। आरोपी के खिलाफ वेलकम थाने में मामला दर्ज कर लिया गया। आरोपी से पूछताछ की गई। उसने बताया कि हथियार वह खुर्जा के अहसान से लेकर आया है। सुहेल से पूछताछ के बाद एक टीम को खुर्जा रवाना किया गया। बाद में जाल बिछाकर अहसान को भी दबोच लिया गया।
Trending Videos