{"_id":"6a8f3368149d9139c105c3c4","slug":"brijendra-singh-targeted-the-bjp-government-jind-news-c-199-1-sroh1006-159155-2026-08-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: बृजेंद्र सिंह ने भाजपा सरकार पर साधा निशाना, बोले- हर वर्ग परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: बृजेंद्र सिंह ने भाजपा सरकार पर साधा निशाना, बोले- हर वर्ग परेशान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उचाना। पूर्व सांसद एवं कांग्रेस नेता बृजेंद्र सिंह अपने साथी विनोद श्योकंद के घर पौत्र होने के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम में पहुंचे। इस दौरान उन्होंने परिवार के सदस्यों के साथ-साथ कार्यक्रम में मौजूद कांग्रेस कार्यकर्ताओं और आमजन से मुलाकात की। पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने भाजपा सरकार की नीतियों पर निशाना साधा।
बृजेंद्र सिंह ने कहा कि भाजपा की नीतियों से आज हर वर्ग परेशान है। सत्ता में आने के लिए भाजपा ने धर्म और जात-पात की राजनीति का सहारा लिया लेकिन अब जनता ऐसी राजनीति को स्वीकार नहीं करेगी। दिल्ली में विद्यार्थियों के आंदोलन का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि आंदोलन ने सरकार को झुकने पर मजबूर किया है। यह आंदोलन संकेत है कि भाजपा के जाने का समय आ चुका है।
बृजेंद्र सिंह ने कहा कि प्रदेश में बढ़ रही गुंडागर्दी से आमजन खुद को असुरक्षित महसूस कर रहा है। आए दिन हत्या की वारदात सामने आ रही हैं। उन्होंने महंगाई और बेरोजगारी को लेकर भी सरकार को घेरा। उन्होंने कहा कि महंगाई बढऩे से लोगों की रसोई का बजट बिगड़ गया है और बेरोजगारी की दर भी बढ़ रही है। इस मौके पर दलबीर श्योकंद, अनूप श्योकंद, सुरेंद्र गर्ग और राममेहर श्योकंद मौजूद रहे।