सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Construction workers stage protest over their demands

Jind News: मांगों को लेकर निर्माण मजदूरों ने किया प्रदर्शन

Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 17 Jun 2026 12:30 AM IST
विज्ञापन
Construction workers stage protest over their demands
फोटो 16जेएनडी10-जाजवान गांव में मुख्यमंत्री और श्रममंत्री के पुतलों का दहन करते निर्माण मजदूर।
जींद। हरियाणा भवन एवं अन्य सन्निर्माण कामगार कल्याण बोर्ड के पोर्टल को तत्काल शुरू करवाने और लंबित योजनाओं की राशि जारी करने की मांग को लेकर मंगलवार को जाजवान और अनूपगढ़ में निर्माण मजदूरों ने प्रदर्शन किया। इस दौरान सरकार की मजदूर विरोधी नीतियों के खिलाफ नारेबाजी करते हुए श्रममंत्री अनिल विज और मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के पुतले फूंके।
विज्ञापन

जिला सचिव साथी संदीप जाजवान और सह सचिव पवन कुमार ने कहा कि निर्माण कल्याण बोर्ड का ऑनलाइन पोर्टल लंबे समय से बंद पड़ा है जिसके कारण हजारों निर्माण मजदूरों को विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा है।
विज्ञापन

आरोप लगाया कि डिलीवरी सहायता, कन्यादान सहायता, शिक्षा वजीफा, मृत्यु सहायता सहित अन्य योजनाओं की राशि कई महीनों से लंबित है, जिससे गरीब मजदूर परिवारों को भारी आर्थिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सरकार को मजदूरों की समस्याओं का तुरंत समाधान करना चाहिए और सभी लंबित भुगतान जल्द जारी करने चाहिए। चेतावनी दी कि यदि सरकार ने मजदूरों की मांगों पर शीघ्र सकारात्मक कदम नहीं उठाया तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि 19 जून को लघु सचिवालय पर ब्लॉक स्तरीय मजदूर पंचायत आयोजित की जाएगी। उन्होंने निर्माण मजदूरों से आह्वान किया कि वह मजदूर पंचायत में शामिल हों। इस अवसर पर ब्लॉक कमेटी सदस्य नसीब, हंसराज, अशोक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Install AU App

Followed