{"_id":"6a345f33e7d8be55780debdf","slug":"boxing-world-cup-meenakshi-hooda-reaches-quarter-finals-jyoti-gulia-enters-semi-finals-jind-news-c-17-roh1020-874987-2026-06-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"बॉक्सिंग वर्ल्ड कप : मीनाक्षी हुड्डा क्वार्टर फाइनल व ज्योति गुलिया सेमीफाइनल में पहुंचीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बॉक्सिंग वर्ल्ड कप : मीनाक्षी हुड्डा क्वार्टर फाइनल व ज्योति गुलिया सेमीफाइनल में पहुंचीं
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Fri, 19 Jun 2026 02:42 AM IST
विज्ञापन
39- खिलाड़ी ज्योति गुलिया को विजेता घोषित करते रैफरी। स्रोत : परिजन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
रोहतक। चीन के गुइयांग में चल रहे वर्ल्ड बॉक्सिंग कप स्टेज-2 में रोहतक की बेटियों ने देश का नाम रोशन कर दिया है। वर्ल्ड चैंपियन मीनाक्षी हुड्डा क्वार्टर फाइनल में पहुंच गई हैं जबकि ज्योति गुलिया ने मंगोलिया की मुक्केबाज को हराकर सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली है।
रुड़की के शहीद बैतून सिंह स्टेडियम में अभ्यास करने वाली दोनों खिलाड़ी प्रतिभा का लोहा मनवा रही हैं। 48 किलोभार वर्ग की वर्ल्ड चैंपियन मीनाक्षी ने 51 किलोभार में शानदार शुरुआत की है।
कोच विजय बताते हैं कि एलए 2028 ओलंपिक में 48 किलो भारवर्ग शामिल नहीं है इसलिए मीनाक्षी ने वजन बदला है। मीनाक्षी ने राउंड ऑफ 16 में पोलैंड की नतालिया कुचेव्स्का को 5-0 से मात दी। नई कैटेगरी में ढलने के बावजूद उनका आक्रामक खेल बरकरार है।
विज्ञापन
अब क्वार्टर फाइनल में मीनाक्षी कजागिस्तान की अलुआ बाल्किबेकोवा से मैच करेगी। जीत के साथ ही वह मेडल के करीब पहुंच जाएंगी। वहीं, 51 किलो में डेब्यू कर रही ज्योति गुलिया ने पहले ही वर्ल्ड कप में धमाका कर दिया।
उन्होंने मंगोलिया की खिलाड़ी को हराकर सेमीफाइनल का टिकट कटा लिया। सेमीफाइनल में पहुंचकर ज्योति ने मेडल पक्का कर लिया है। रोहतक की दोनों बेटियां साबित कर रही हैं कि मेहनत और जज्बा हो तो नई चुनौती भी आसान हो जाती है।