फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Don't limit hypothesis testing to formulas; logical understanding is essential in research.

Jind News: हाइपोथीसिस टेस्टिंग को सूत्रों तक सीमित न रखें, शोध में तार्किक समझ जरूरी

Wed, 23 Sep 2026 12:37 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 23 Sep 2026 12:37 AM IST
विज्ञापन
Don't limit hypothesis testing to formulas; logical understanding is essential in research.
22जेएनडी26: सीआरएसयू में आयोजित एक्सटेंशन लेक्चरर में शामिल हुए विद्यार्थी व स्टॉफ। स्रोत: सीआर
जींद। चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय के मनोविज्ञान विभाग की ओर से विद्यार्थियों में शोध अभिरुचि और सांख्यिकीय समझ विकसित करने के लिए हाइपोथीसिस टेस्टिंग विषय पर एक्सटेंशन लेक्चर आयोजित किया गया। इसमें पीटी बीडी शर्मा यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंसेज, रोहतक के प्रो. हितेश खुराना ने विशेषज्ञ वक्ता के रूप में विद्यार्थियों को शोध में परिकल्पना परीक्षण की उपयोगिता समझाई।
विज्ञापन

व्याख्यान में प्रो. खुराना ने शून्य परिकल्पना, वैकल्पिक परिकल्पना, स्तर-ए-महत्त्व, पी-वैल्यू, क्रिटिकल वैल्यू तथा टाइप-1 और टाइप-2 एरर जैसी अवधारणाओं को उदाहरणों के माध्यम से समझाया।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि शोध समस्या के आधार पर परिकल्पना तैयार करने के बाद प्राप्त आंकड़ों का उपयुक्त सांख्यिकीय परीक्षण करना जरूरी है। केवल आंकड़ों के आधार पर निष्कर्ष निकालने के बजाय शोध की प्रकृति, नमूना, प्रयुक्त परीक्षण और स्तर-ए-महत्त्व को भी ध्यान में रखना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

विभाग प्रभारी डॉ. अलका सेठ ने विशेषज्ञ का स्वागत करते हुए कहा कि मनोविज्ञान शोध आधारित विषय है। ऐसे में विद्यार्थियों के लिए शोध पद्धति और सांख्यिकीय तकनीकों की समझ बेहद आवश्यक है। विशेषज्ञों के साथ अकादमिक संवाद से विद्यार्थियों को कक्षा में सीखे सिद्धांतों को वास्तविक शोध परिस्थितियों से जोड़ने का अवसर मिलता है।

विभाग की चेयरपर्सन डॉ. जसवीर सुरा ने कहा कि विद्यार्थियों के शैक्षणिक विकास के साथ उनमें शोध क्षमता विकसित करना भी जरूरी है। ऐसे व्याख्यान विद्यार्थियों को विषय की गहन समझ देने के साथ नवीन शोध प्रक्रियाओं से परिचित कराते हैं। व्याख्यान के दौरान विद्यार्थियों ने सांख्यिकीय विश्लेषण और हाइपोथीसिस टेस्टिंग से जुड़े सवाल पूछे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed