सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Naguran Panchayat's Verdict: We Will Not Allow Girls in the Village to Receive the HPV Vaccine

Jind News: नगूरां पंचायत का फैसला...गांव की बच्चियों को नहीं लगने देंगे एचपीवी टीका

Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 23 Apr 2026 12:40 AM IST
विज्ञापन
Naguran Panchayat's Verdict: We Will Not Allow Girls in the Village to Receive the HPV Vaccine
विज्ञापन
जींद। जिले के नगूरां गांव में सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए लगाए जाने वाले एचपीवी वैक्सीनेशन को लेकर विवाद गहरा गया है। गांव की दोनों पंचायतों ने स्वास्थ्य विभाग से कहा कि गांव की बच्चियों को यह टीका नहीं लगाया जाएगा। इस संबंध में पंचायतों ने स्वास्थ्य विभाग को लिखित पत्र भी सौंप दिया है।
Trending Videos

सरपंच प्रतिनिधि कुलदीप और रणधीर नंबरदार ने प्रशासन को चेतावनी दी है कि जब तक इस टीकाकरण की लिखित जिम्मेदारी तय नहीं की जाती और पूरी पारदर्शिता नहीं बरती जाती तब तक अभियान को अनुमति नहीं मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पंचायत प्रतिनिधियों का कहना है कि बच्चों के स्वास्थ्य से जुड़े किसी भी मामले में अभिभावकों की सहमति और वैक्सीन के संभावित प्रभावों की जानकारी होना अनिवार्य है। बिना पूरी जानकारी साझा किए किसी भी बच्चे को टीका लगाना अनुचित है।
पंचायत ने बातचीत के दौरान टीकाकरण अभियानों के पीछे काम करने वाली बड़ी दवा कंपनियों और वैश्विक संस्थाओं की भूमिका पर भी संदेह व्यक्त किया है। उनका मानना है कि कई बार ऐसे अभियानों के पीछे फार्मा उद्योग के आर्थिक हित छिपे हो सकते हैं।
ग्रामीणों में इस वैक्सीन को लेकर कई तरह की आशंकाएं हैं, जिन्हें दूर किए बिना पंचायत कदम पीछे खींचने को तैयार नहीं है। उन्होंने कहा हमारे बच्चे हमारा अधिकार और जिम्मेदारी हैं। गांव के लोगों की सहमति के बाद ही पंचायत ने यह निर्णय लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed