सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Solar pump and power cable stolen in Danoda Kalan, anger among farmers

Jind News: दनौदा कलां में सोलर पंप और बिजली केबल चोरी, किसानों में रोष

Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 31 May 2026 11:43 PM IST
विज्ञापन
Solar pump and power cable stolen in Danoda Kalan, anger among farmers
विज्ञापन
नरवाना। गांव दनौदा कलां में खेतों से सोलर पंप और बिजली कनेक्शनों की केबल चोरी कर ली गई। घटना के बाद किसानों में रोष है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

गांव दनौदा कलां निवासी मूर्ति देवी पत्नी साधूराम ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उन्होंने अपने खेत में सिंचाई के लिए पांच एचपी डीसी रोटोसोल कंपनी का सोलर पंप लगाया हुआ है। 21 मई की रात अज्ञात चोरों ने सोलर कंट्रोलर से मोटर तक जाने वाली केबल चोरी कर ली। जब वह खेत पर पहुंचीं तो केबल गायब मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन

उसी रात गांव के किसानों के खेतों से भी बिजली कनेक्शनों की केबल काटकर चोरी कर ली गई। किसानों में बलराज, प्रदीप, दलबीर, नरेश, अमरलाल, दिलबाग, बलजीत, रामेश्वर, आशु, सुभाष, बजेंद्र, रामफल और बलबीर सहित अन्य किसान शामिल हैं।
विज्ञापन
Trending Videos

किसानों के अनुसार करीब 300 फुट लंबी बिजली केबल चोरी की गई है। पीड़ित किसानों ने अपने स्तर पर चोरी गई केबल और आरोपियों की तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं लग पाया। इसके बाद सभी किसान पुलिस चौकी दनौदा पहुंचे और शिकायत दी। पुलिस चौकी दनौदा के एएसआई सुरेश कुमार ने शिकायत की जांच के बाद एफआईआर दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed