सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Street lights will be illuminated on the ROB, pedestrians will get relief.

Jind News: आरओबी पर जगमगाएंगी स्ट्रीट लाइटें, राहगीरों को मिलेगी राहत

Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 17 Jun 2026 12:25 AM IST
विज्ञापन
Street lights will be illuminated on the ROB, pedestrians will get relief.
फोटो 5 नरवाना। दबलैन आरओबी पुल पर रखे लाइट के पोल। संवाद। - फोटो : credit
विज्ञापन
नरवाना। लंबे समय से दबलैन रोड रेलवे ओवरब्रिज (आरओबी) पर स्ट्रीट लाइटों की मांग कर रहे क्षेत्रवासियों के लिए राहत भरी खबर है। आरओबी पर जल्द ही स्ट्रीट लाइटें लगाई जाएंगी। लोक निर्माण विभाग और इलेक्ट्रिकल विंग की ओर से करीब 17 लाख रुपये की लागत से पुल पर प्रकाश व्यवस्था स्थापित की जा रही है। लाइटिंग पोल लगाने का कार्य शुरू हो चुका है और अगले एक माह में पूरे पुल पर रोशनी की व्यवस्था शुरू होने की उम्मीद है।

आरओबी शुरू होने के बाद से प्रतिदिन हजारों वाहन चालक और पैदल यात्री इसका उपयोग कर रहे हैं। पुल बनने से कैनाल रोड स्थित रेलवे फाटक पर लगने वाले जाम से लोगों को राहत मिली है लेकिन स्ट्रीट लाइट नहीं होने के कारण रात के समय आवागमन में परेशानी होती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्षेत्रवासी अनिल, रमेश, रोहतास और राजेंद्र ने बताया कि रात में पुल पर अंधेरा होने से सामने से आने वाले वाहन और राहगीर स्पष्ट दिखाई नहीं देते थे। इससे दुर्घटना की आशंका बनी रहती थी। विशेष रूप से दोपहिया वाहन चालकों, बुजुर्गों और पैदल यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ता था। लोगों की मांग पर अब विभाग ने कार्रवाई शुरू कर दी है। पुल के दोनों ओर और मध्य भाग में लाइटिंग पोल लगाए जा रहे हैं। इससे सड़क सुरक्षा में सुधार होगा और रात के समय आवागमन सुगम बनेगा।
विज्ञापन

वर्जन
दबलैन रोड आरोबी पुल के निर्माण कार्य में लाइटिंग व्यवस्था का प्रोविजन नहीं था यह कार्य अब अलग से किया जा रहा है। लोगों की मांग और सुविधा को देखते हुए करीब 17 लख रुपए की लागत से पुल पर लाइट लगाई जाएगी। एक महीने के अंदर कार्य पूरा कर लिया जाएगा। –समरवीर सिंह, जेई, इलेक्ट्रिकल, पीडब्ल्यूडी नरवाना।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed