{"_id":"69baf8f8651bd0183a053b5b","slug":"the-party-should-take-strict-action-regarding-the-cross-voting-and-vote-cancellation-incidents-vinesh-phogat-jind-news-c-199-1-sroh1009-150181-2026-03-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्रॉस वोटिंग और वोट कैंसिल मामले में सख्त कार्रवाई करे पार्टी : विनेश फोगाट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
क्रॉस वोटिंग और वोट कैंसिल मामले में सख्त कार्रवाई करे पार्टी : विनेश फोगाट
विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। कांग्रेस विधायक विनेश फोगाट ने पार्टी के पांच विधायकों की क्रॉस वोटिंग और चार वोट कैंसिल हो जाने के दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है। कहा, ऐसी घटनाए बेवजह नहीं होतीं इसलिए किंतु-परंतु से बचते हुए सीधे जवाबदेही तय की जानी चाहिए।
सोशल मीडिया एक्स पर विनेश ने लिखा कि वोट क्रॉस हुआ हो या कैंसिल, दोनों स्थितियों के पीछे की मंशा को समझना और फिर निर्णय लेना पार्टी की जिम्मेदारी है। यदि गलती वोट क्रॉस करने वालों की है तो यह भी देखा जाना चाहिए कि वोट कैंसिल करने वालों की भूमिका कितनी जिम्मेदार है।
विनेश फोगाट ने कहा कि हर बार दूसरों पर दोष डालने से समस्या का समाधान नहीं होगा। संगठन के भीतर भी ऐसे लोग हो सकते हैं जो पार्टी को नुकसान पहुंचा रहे हैं। सवाल उठाया कि जब मॉक ड्रिल कराई गई थी तो फिर ऐसी स्थिति क्यों बनी और इसके लिए जिम्मेदार कौन है?
उन्होंने कहा कि सजा केवल दोषियों को ही मिलनी चाहिए। ईमानदार कार्यकर्ताओं के खिलाफ झूठा नैरेटिव बनाना गलत है। इसकी निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। उन्होंने इसे विचारधारा की लड़ाई बताते हुए कहा कि अंततः जनता की अदालत में ही सच्चाई सामने आएगी और वही अंतिम फैसला करेगी।
-- -- -
Trending Videos